विविध भारत

Coronavirus: दिल्ली में बीते 24 घंटे में 1617 नए मामले सामने आए

 Highlights 24 घंटे में 41 और मरीजों की मौत हो गई। इससे एक दिन पहले यहां पर 1376 मामले सामने आए थे।
less than 1 minute read
• •
Updated: 15 Dec 2020, 9:33 PM IST
coronavirus in delhi
दिल्ली में कोरोना वायरस के मामले।

नई दिल्ली। दिल्ली में कोरोना वायरस (Coronavirus) का कहर कुछ कम होता दिखाई दे रहा है। यहां बीते कुछ द‍िनों से संक्रमण के नए मामलों में कमी दर्ज की गई है। बीते 24 घंटे में यहां 1617 नए मामले सामने आए। हालांकि इससे एक दिन पहले यहां पर 1376 मामले सामने आए थे। अब यहां पर संक्रमितों का कुल आंकड़ा 6,10,447 हो गया। वहीं पिछले 24 घंटे में 41 और मरीजों की मौत हो गई।

संक्रमण की दर भी घटकर 2.15 फीसदी हो गई है

यहां पर मृतक संख्या बढ़ कर 10,115 हो गया। वहीं इस दौरान 2854 मरीज ठीक भी हुए, जिन्हें मिलाकर अब तक कुल 5,85,852 लोग ठीक हो चुके हैं। अगर सक्रीय मरीजों की बात करें तो दिल्ली में यह घटकर 2.5 फीसदी हो गई है जो कि अब तक की सबसे कम दर है। वहीं संक्रमण की दर भी घटकर 2.15 फीसदी हो गई है। दिल्ली में कोरोना मरीजों की रिकवरी दर 95.84 फीसदी पर पहुंच गई है। यहां सक्रिय मरीजों की संख्या 14,480 है जो कि 1 सितम्बर के बाद से सबसे कम है। बीते 24 घंटे में दिल्ली में 7371962 टेस्ट किए गए।

Updated on:
15 Dec 2020, 9:33 PM IST
Published on: