दिल्ली में कोरोना संक्रमितों की संख्या 7639 पहुंची शाहदरा के ADCP और नगर निगम के 5 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव असम में मजदूरों को 14 दिन तक किया जाएगा क्वारंटाइन
देश में लॉकडाउन (Lockdown)का तीसरा चरण चल रहा है। इसके बावजूद कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातर बढ़ रही है। स्वास्थ्य विभाग (Ministry of Health & Family Welfare)की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार- पिछले 24 घंटों में कोरोना के 3525 मामले सामने आए हैं, जबकि इस दौरान 122 लोगों की मृत्यु हो गई है। देश में कोरोना से हुई मौतों की कुल संख्या 2415 हो गई है। इसके साथ देश में कोरोना (corona)संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 74281 हो गई है। इनमें से 47480 एक्टिव केस हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार- देश में अब तक कुल 24386 मरीज ठीक हो चुके हैं।
तीन दिनों में 10 हजार से ज्यादा मरीज
नए मामलों में 74.50 फीसदी मामले केवल चार राज्यों से हैं। बीते तीन दिन में 10 हजार से ज्यादा मरीज अलग-अलग राज्यों में मिल चुके हैं। जबकि, पहले दस हजार केस आने में 75 दिन लगे थे।
दिल्ली में 7639 हुई संक्रमितों की संख्या
ताजा आंकड़ों के अनुसार- दिल्ली में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 7639 हो गई है, जबकि 86 की मौत हो चुकी है। दिल्ली में कोरोना के 2512 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। दिल्ली में लॉकडाउन के दौरान ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियों में भी कारोना के लक्षण पाए गए थे। बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी यहां कोरोना की चपेट में आए हैं। इसी बीच शाहदरा के एडीशनल डीसीपी रोहित राजबीर सिंह कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। साथ ही उनके स्टाफ के दो कर्मी भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसके अलावा उत्तरी दिल्ली नगर निगम के 5 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उत्तरी दिल्ली नगर निगम में कोरोना के कुल 39 पॉजिटिव मामले हो गए हैं।
राजस्थान में 24 घंटे में 87 नए मामले
उधर, राजस्थान में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 87 नए मामले सामने आए हैं। इससे राज्य में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 4213 हो गई है। राज्य में अब तक 117 लोग कोरोना के कारण अपनी जान गंवा चुके हैं।
असम में 14 दिन क्वारंटाइन में रहेंगे दूसरे राज्यों से लौटे मजदूर
लॉकडाउन के तीसरे चरण में कुछ कामों में छूट दी गई है। इसी के साथ दूसरो राज्यों में फंसे मजदूरों को भी घर भेजने का काम जारी है। ऐसे में कोरोना मामले और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। केंद्र सरकार ने इ पर राज्य सरकारों को नीति बनाने की बात कही है। असम के स्वास्थ्य मंत्री हेमंत सवा सरमा ने कहा है कि- राज्य में वापसी करने वाले मजदूरों को यहां पहुंचने पर 14 दिन तक क्वारंटाइन में रहना होगा। इसके लिए राज्य में शिक्षण संस्थानों, स्कूल और कॉलेजों में व्यवस्था की गई है।