
नई दिल्ली। दिल्ली में कोरोना वायरस के मामलों में कोई कमी नहीं आई है। शनिवार को 24 घंटों के अंदर 5,879 नए मामले सामने आए हैं। वहीं करीब 6,963 मामले ठीक हो चुके हैं। वहीं एक दिन में करीब 111 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 5,23,117 कुल मामले सामने आए हैं। इस समय कुल 39,741 मामले सक्रिय पाए गए हैं। अब तक दिल्ली में कुल 8,270 मामले सामने आए हैं।
हाल ही में राजधानी में कोरोना वायरस के मामलों में तेजी से वृद्धि हुई है। इसके प्रसार को रोकने के लिए दिल्ली सरकार ने सार्वजनिक स्थानों पर मास्क या फेस कवर न पहनने के लिए जुर्माने को बढ़ाकर दो हजार रुपये कर दिया है।
इससे पहले जुर्माने की राशि 500 रुपये तक रखी गई थी। इसके अलावा वायरस के प्रसार को रोकने के लिए दिल्ली में शादी समारोह में केवल 50 मेहमानों को ही अनुमति दी जाएगी। इस दौरान दिल्ली सरकार ने लोगों से अपील की वे सार्वजनिक जगहों पर मास्क पहनकर निकलें और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें।