विविध भारत

कोरोना वायरस : बिल गेट्स ने 5 साल पहले ही देख लिया था भविष्य, कहा था युद्ध नहीं महामारी बनेगी मौत की वजह

Coronavirus Prediction : साल 2015 में इबोला वायरस फैलने के दौरान बिल गेट्स ने लोगों को किया था आगाह इबोला वायरस से करीब 11 हजार लोगों की गई थी जान

2 min read
Mar 23, 2020
Coronavirus Prediction by Bill Gates

नई दिल्ली। कोरोना वायरस (Coronavirus) की भविष्यवाणी (Prediction) को लेकर सोशल मीडिया पर कई किस्से मशहूर हो रहे हैं। इनमें से सबसे ज्यादा चर्चित एक किताब में इस बीमारी का जिक्र शामिल है, लेकिन इस महामारी का पता महज भविष्य वक्ताओं को ही नहीं बल्कि माइक्रोसॉफ्ट कंपनी (Microsoft Company) के सह संस्थापक बिल गेट्स (Bill Gates) को भी था। तभी 5 साल पहले ही उन्होंने लोगों को इससे बचने के लिए आगाह कर दिया था।

तो क्या बिल गेट्स भी अब भविष्य (Future) देख सकते हैं। अगर आप ऐसा सोच रहे हैं तो चौंकिए मत। क्योंकि बिल गेट्स ने ये चेतावनी अपनी त्रिकाल दृष्टि ने नहीं बल्कि भविष्य के दूरगामी परिणामों (Future Prospect) को देखकर किया था। दरअसल साल 2015 में अफ्रीका में इबोला वायरस ने कहर बरपा रखा था। उस वक्त बिल गेटस ने एक प्रेस कांफ्रेस में कहा था कि कुछ दशकों में करोड़ों लोगों की मौत की वजह कोई युद्ध नहीं बल्कि एक वायरस हो सकता है।

वल्र्ड इकोनॉमिक फोरम की एक रिपोर्ट के मुताबिक बिल गेट्स ने उस वक्त लोगों को चेताते हुए कहा था कि वे परमाणु हमलों (Atomic War) से बचने के लिए तो काफी पैसा खर्च कर रहे हैं, लेकिन भविष्य में फैलने वाली महामारी पर उनका कोई प्लान नहीं है। मालूम हो कि साल 2014 से 2016 के बीच इबोला वायरस (Ebola Virus) से दुनियाभर में लगभग 28 हजार लोग संक्रमित हुए थे। जिनमें से 11 हजार लोगों की मौत हो गई थी। कोरोनावायरस के बढ़ते खतरे को देख दोबारा ऐसे ही हालात बनने लगे हैं। ऐसे में बिल गेट्स ने कोरोना का इलाज ढूंढ़ने और मरीजों की मदद करने के लिए 10 करोड़ रुपए दान देने का भी ऐलान किया है।

Published on:
23 Mar 2020 10:18 am
Also Read
View All
Farmer Died: तेज आंधी-बारिश में गिरा पुआल से भरा लकड़ी का मचान, दबकर मर गया नीचे बैठा किसान, नहीं मानी बात

Indian Railway News: बौरीडांड़ जंक्शन से सूरजपुर तक रेल लाइन दोहरीकरण, अंबिकापुर-हजरत निजामुद्दीन समेत चलती हैं ये 6 गाडिय़ां, MCB के 9 गांवों की जमीन अधिग्रहित

Panchayat By-Election 2026: यहां 3 दिन में बिके मात्र 2 नामांकन फॉर्म, ज्यादा पंच निर्विरोध चुने जाने की उम्मीद

Commits Suicide: गर्मी में बंद पड़े स्कूल में महिला की फांसी पर लटकती मिली लाश, KYC कराने निकली थी घर से

Underground Electrification: शहर के देवीगंज और सदर रोड में होगा अंडरग्राउंड विद्युतीकरण, हटेंगे पुराने बिजली के खंभे और ट्रांसफार्मर