विविध भारत

शव की जांच करते समय टेस्टिंग करने वाला बना कोरोना का शिकार, हुई मौत

Coronavirus Through Dead Bodies: डब्ल्यूएचओ ने पहले एक रिपोर्ट में शवों से संक्रमण फैलने की संभावना जताई थी बैंकॉक के वैज्ञानिकों ने नए शोध के तहत इसकी पुष्टि की है
less than 1 minute read
• •
Updated: 16 Apr 2020, 6:36 PM IST
deadbody1.jpg
Coronavirus Through Dead Bodies

नई दिल्ली। वल्र्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशन यानी (WHO) डब्लयूएचओ ने पहले एक रिपोर्ट में संभावना जताई थी कि कोरोना (Corona positive) पॉजिटिव लोगों के शवों से भी कोरोना का खतरा होता है। मगर थाइलैंड (Thailand) में सामने आए एक मामले ने इसकी पुष्टि कर दी है। बताया जाता है कि संक्रामक मरीज की लाश की टेस्टिंग करते समय शव परीक्षक को भी संक्रमण हो गया, जिससे बाद में उसकी मौत हो गई। विश्व में इसे ऐसा पहला केस माना जा रहा है।

बैंकॉक के वैज्ञानिकों ने जर्नल ऑफ फॉरेंसिक लीगल मेडिसिन स्टडी में शोध करते हुए इस मामले की पुष्टि की है। यह शोध बैंकॉक के आरवीटी चिकित्सा केंद्र के वोन श्रीविजितालाई और चीन के हैनान चिकित्सा विश्वविद्यालय के विरोज वाईवानितकित ने किया है। उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमित जीवित या मृतक के शव के संपर्क में आने से भी कोरोना का खतरा रहता है। इसलिए जांचकर्ता को अपनी सुरक्षा का पूरा ध्यान रखना चाहिए।

मौजूदा अध्ययन में यह अभी स्पष्ट नहीं हुआ है कि शव में कोरोना वायरस कब तक जिंदा रहता है और ये किस तरह से दूसरे व्यक्ति में फैलता है। इसलिए शवों के दाह संस्कार को लेकर तमाम देशों में अलग-अलग नियम बनाए जा रहे हैं। कई जगह तो परिजनों को अंतिम संस्कार करने की अनुमति भी नहीं है।

Published on: