
नई दिल्ली।
देशभर में कोरोना का संक्रमण ( coronavirus ) तेजी से फैलता जा रहा है। अब तक कुल मरीजों की संख्या 12 लाख के पार ( Covid-19 Cases ) हो चुकी है। जबकि, 29 हजार से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। कई राज्यों में हालात खराब होते जा रहे हैं। चिंता की बात है कि अब मरीजों का इलाज करते-करते डॉक्टर भी कोरोना की चपेट ( Covid-19 Positive ) में आ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला कर्नाटक ( Coronavirus in Karnataka ) की राजधानी बेंगलुरु से सामने आया है। यहां इलाज के अभाव में कोरोना संक्रमित एक डॉक्टर की मौत ( Doctor Died Due to Corona ) हो गई। रिपोर्ट के अनुसार, कोरोना की चपेट में आए डॉ. मंजूनाथ को तीन अस्पतालों ने भर्ती करने से मना कर दिया। इसके बाद उनकी बेंगलुरु मेडिकल कॉलेज ऐंड रिसर्च सेंटर में उनकी मौत हो गई।
अस्पतालों ने किया भर्ती से मना
जानकारी के अनुसार, डॉ. मंजूनाथ की रामनगरा जिले के एक प्राइमरी हेल्थ सेंटर में ड्यूटी थी। कुछ दिनों पहले वह कोरोना वायरस से संक्रमित हुए थे। 25 जून को उन्हें बुखार और सांस लेने में तकलीफ की शिकायत थी। जिसके बाद उन्हें अलग-अलग अस्पतालों में ले जाया गया था। आरोप है कि कोरोना की रिपोर्ट नहीं होने के कारण किसी अस्पताल ने उन्हें भर्ती नहीं किया। इसके बाद डॉ. मंजूनाथ को कुमारस्वामी लेआउट के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पहले तबीयत में सुधार हुआ, लेकिन बाद में स्थिति बिगड़ती चली गई। इसके बाद उन्हें बीएमसीआरआई में भर्ती कराया।
भाई ने लगाया आरोप
मंजूनाथ के भाई डॉ. नागेंद्र ने बताया कि इलाज के दौरान उनके भाई को फिजियोथेरेपिस्ट की जरूरत थी। लेकिन, किसी भी थेरेपिस्ट ने उनका इलाज नहीं किया। बता दें कि कर्नाटक में कोरोना का कहर जारी है। मंगलवार को 3649 लोग कोरोना संक्रमित मिले। इनमें बेंगलूरु में 1714 मामले सामने आए हैं। वहीं, बुधवार को सबसे ज्यादा 4,764 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए।