विविध भारत

Covid-19 Vaccine: भारत में कब आएगी कोरोना वैक्सीन? जानें क्या है सबसे बड़ी चुनौती?

-Covid-19 Vaccine in India: कोरोना महामारी ( Coronavirus ) के इलाज के लिए भारत समेत दुनियाभर में कोरोना वैक्सीन ( Coronavirus Vaccine ) पर तेजी से काम चल रहा है। -तमाम वैज्ञानिक और डॉक्टर्स कोरोना की दवा खोजने में जुट हुए हैं। -कई वैक्सीन का परीक्षण आखिरी दौर में चल रहा है।-भारतीय वैज्ञानिक ने कहा है कि अगर नतीजे अच्‍छे रहते हैं तो 2021 के मध्य तक वैक्‍सीन उपलब्‍ध हो सकती है।

less than 1 minute read
Sep 24, 2020
Covid-19 Vaccine: भारत में कब आएगी कोरोना वैक्सीन? जानें क्या है सबसे बड़ी चुनौती?

नई दिल्ली।
Covid-19 Vaccine in India: कोरोना महामारी ( Coronavirus ) के इलाज के लिए भारत समेत दुनियाभर में कोरोना वैक्सीन ( Coronavirus Vaccine ) पर तेजी से काम चल रहा है। तमाम वैज्ञानिक और डॉक्टर्स कोरोना की दवा खोजने में जुट हुए हैं। कई वैक्सीन का परीक्षण आखिरी दौर में चल रहा है। इसी कड़ी में भारतीय वैज्ञानिक ने कहा है कि इस साल के आखिर तक हमें पता चल जाएगा कि कौन सी वैक्‍सीन असरदार होगी। इसके बाद अगर नतीजे अच्‍छे रहते हैं तो 2021 के मध्य तक वैक्‍सीन उपलब्‍ध हो सकती है। लेकिन, सबसे बड़ी चुनौती टीकाकरण को लेकर है। क्योंकि, बड़े पैमाने पर वैक्‍सीन के उत्‍पादन में समय लगेगा।

टीकाकरण को लेकर बड़ी चुनौती
विश्व स्वास्थ्य संगठन की ग्लोबल एडवायजरी कमेटी की सदस्य गगनदीप कांग ने कहा कि वैक्‍सीन लॉन्‍च होने पर उसे 1.3 अरब से ज्‍यादा भारतीयों को उपलब्‍ध करा पाना एक बड़ी चुनौती होगा। उन्होंने कहा कि हमने महिलाओं-बच्चों को टीके लगाए, लेकिन वयस्कों के टीकाकरण का अभी अनुभव नहीं है। जबकि, बुजुर्ग ही सबसे ज्यादा वायरस के शिकार हो रहे हैं। ऐसे में सभी उम्र के लोगों के लिए इंतजाम करना, बड़ी चुनौती होगी।

अगले साल तक वैक्सीन की संभावना
गगनदीप कांग ने कहा कि दुनियाभर में जिन वैक्सीन का परीक्षण चल रहा है, उनके सफल होने के 50-50 चांस हैं। हमें साल के आखिरी तक इस बात का पता चल पाएगा कि कौनसी दवा कारगर है। अगर उस दवा का परिणाम अच्छा रहा तो फिर हम 2021 की पहली छमाही में कम मात्रा में वैक्‍सीन बना सकते हैं। दूसरी छमाही में बड़े पैमाने पर वैक्‍सीन की डोज तैयार होने लगेंगी।

भारत में किस वैक्सीन की तैयारी?

Published on:
24 Sept 2020 03:57 pm
Also Read
View All
Couple died in road accident: बुलडोजर की टक्कर से बाइक सवार पति-पत्नी की मौत, गर्भवती थी नवविवाहिता, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम

Action in Jhumka cruise: झुमका क्रूज में शराबखोरी पर बड़ा एक्शन, बंद कराया संचालन, टेंडर निरस्त करने का अल्टीमेटम

Sushasan Tihar: Video: सरगुजा के बतौली में उतरा सीएम का हेलीकॉप्टर, जन चौपाल में सुनीं लोगों की समस्याएं, कही ये बातें…

Surguja weather: दोपहर बाद सरगुजा में बदला मौसम का मिजाज, 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा, गिरे पेड़

Jabalpur cruise accident: झुमका जलाशय में भी हो सकता है जबलपुर जैसा हादसा! क्रूज से कराते हैं सैर, लेकिन पर्याप्त लाइफ जैकेट नहीं, डस्टबीन में मिलीं शराब की बोतलें