
नई दिल्ली।
coronavirus भारत के कई राज्यों में कोरोना संक्रमण ( COVID-19 virus ) बेकाबू होता जा रहा है। पिछले 24 घंटे की बात करें तो कोरोना ( Covid-19 Cases ) से सबसे अधिक मौतें महाराष्ट्र, तमिलनाडु और कर्नाटक में हुई हैं। वहीं, हरियाणा, पंजाब समेत कई राज्यों में कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है।
हरियाणा में कोरोना ( Coronavirus in Haryana ) के बढ़ते मामलों को देखते हुए शनिवार और रविवार को सभी दुकानें और दफ्तरों को बंद रखने का ( Offices Shops Remain Closed ) निर्णय लिया गया है। हालांकि, इस दौरान जरूरी सेवाओं से जुड़े काम जारी रहेंगे। हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने बताया कि राज्य में कोरोना संक्रमण पर काबू पाने के लिए हर शनिवार और रविवार को जरूरी सेवाओं के अलावा सभी दुकानें और दफ्तर बंद रहेंगे।
हरियाणा में 50,000 से ज्यादा मामले
बता दें कि हरियाणा में अब तक कुल कोरोना मरीजों की संख्या 50 हजार के पार पहुंच चुकी हैं। जबकि, वायरस की वजह से 578 लोगों की मौत हो गई है। सूत्रों के मुताबिक, शनिवार और रविवार को वाणिज्यिक प्रतिष्ठान और दुकानें बंद रहेंगी। लेकिन, लोगों की आवाजाही और यातायात पर प्रतिबंध नहीं लगाया जाएगा। इसके अलावा जरूरी सेवाओं से जुड़ी दुकानें भी खुलेंगी।
पंजाब में भी सख्त लॉकडाउन ( Lockdown in Punjab )
बता दें कि इससे पहले गुरुवार को पंजाब सरकार ने भी कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए फिर से लॉकडाउन लागू कर दिया। इसके अलावा राज्य में शुक्रवार रात से कर्फ्यू रहेगा, जो शाम 7 बजे से सुबह 5 बजे तक लागू रहेगा। साथ ही हफ्ते के आखिर में लॉकडाउन किया जाएगा।
देश में कोरोना ग्राफ ( Coronavirus in India )
देश में कोरोना का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब तक कुल 29 लाख से ज्यादा मरीज सामने आ चुके हैं। वहीं, अब तक 54,849 लोगों की मौत भी हो चुकी है। महाराष्ट्र समेत 5 राज्यों में 3 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 21,359 लोगों की मौत हो चुकी है।