विविध भारत

Coronavirus: लॉकडाउन के चलते रफाल फाइटर्स की डिलीवरी में देरी

पहले मई के अंत तक होनी थी विमानों की पहली खेप की डिलीवरी। देश के पहले अंबाला एयरबेस के 17 स्क्वैड्रन में भी तैयारियां जारी। लॉकडाउन खत्म होने के बाद ही डिलीवरी की फाइनल डेट होगी तय।
less than 1 minute read
• •
Updated: 15 Apr 2020, 7:27 AM IST
फ्रांस: इंडियन एयरफोर्स रफाल विमान
फ्रांस: इंडियन एयरफोर्स रफाल विमान

नई दिल्ली।कोरोना वायरस के चलते भारत और फ्रांस में लागू लॉकडाउन की वजह से रफाल फाइटर के पहले बैच की डिलीवरी में कुछ सप्ताह की देरी होगी। भारतीय वायुसेना के सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

वायुसेना के सूत्रों के मुताबिक, "फिलहाल लॉकडाउन के कारण होने वाली डिलीवरी को कुछ सप्ताह तक के लिए आगे बढ़ा दिया गया है लेकिन इस संबंध में इंतजाम किए जा रहे हैं।"

सूत्रों के मुताबिक फ्रांस से डिलीवरी में देरी के अलावा अंबाला एयरबेस में भी कुछ तैयारियां की जानी बाकी हैं। यह फ्रांसीसी फाइटर्स की स्क्वैड्रन वाला देश का पहला एयरबेस बनने जा रहा है।

पहले इन विमानों को मई के आखिरी तक भारत पहुंचना था, लेकिन अब इनके आने में देरी हो गई है। लॉकडाउन खत्म होने के बाद ही इनके आने की अंतिम तारीख पता चल सकेगी।

भारत में रफाल की पहली स्क्वैड्रन का नाम 17 स्क्वैड्रन होगा जिसे पहले पूर्व एयर चीफ मार्शल बीएस धनोआ कमांड करते थे, और इन फाइटर्स का टेल नंबर भी BS होगा।

वहीं, चार रफाल ट्रेनर विमानों का टेल नंबर RB होगा, जो मौजूदा भारतीय वायुसेना प्रमुख राकेश कुमार सिंह भदौरिया के ऊपर रखा गया है, जिनकी इन विमानों की डील को फाइनल करने में महत्वपूर्ण भूमिका है। भदौरिया 60 हजार करोड़ रुपये में 36 रफाल खरीदने वाली कॉन्ट्रैक्ट निगोसिएशन कमेटी के प्रमुख थे।

Updated on:
15 Apr 2020, 7:27 AM IST
Published on: