विविध भारत

कोरोना वायरस के दिखे नए लक्षण, पहले से भी खतरनाक है ये स्टेज

Coronavirus New Symptoms : जर्मनी के शोधकर्ताओं ने कोरोना से संक्रमित लोगों की जांच में पाएं नए लक्षण 30 प्रतिशत लोगों मे डायरिया जैसे लक्षण भी देखने को मिले
2 min read
Mar 21, 2020
corona_1.jpeg
Coronavirus New Symptoms

नई दिल्ली। कोरोना वायरस (Coronavirus) का कहर लगातार बढ़ता ही जा रहा है। इससे देश में लॉकडाउन (lockdown) की स्थिति है। पब्लिक ट्रांसपोर्ट से लेकर मॉल तक बंद होने के चलते लोग जरूरी सामान खरीदने में जुटे हुए हैं। चूंकि इस बीमारी का अभी तक कोई सटीक इलाज नहीं मिल पाया इसलिए टेंशन बढ़ गई है। कोरोना से संक्रमित होने का पता करीब 14 दिन बाद लगने के कारण ये बीमारी गंभीर रूप ले रही है। ऐसे में वैज्ञानिकों ने इसके नए लक्षण (symptoms) बातकर सबकी चिंताएं और बढ़ा दी है।

हाल ही में जर्मनी के एक्सपर्ट्स (German experts) ने बताया है कि कोरोना वायरस के नए लक्षण सामने आए हैं। जिसमें पाया गया कि इस वायरस से ग्रसित होने पर व्यक्ति के सूंघने और स्वाद लेने की क्षमता खत्म हो जाती है। अभी तक कोरोना होने पर महज बुखार और सामान्य फ्लू जैसे लक्षण दिखाई देते थे। मगर शोध के मुताबिक नए लक्षणों के पता चलने से सबकी चिंता और बढ़ गई है।

वैज्ञानिकों का कहना है कि नए लक्षणों का पता संक्रमित मरीजों की जांच के दौरान चला। इसमें लगभग 66 प्रतिशत मरीजों में सूंघने या खाने का स्वाद लेने की क्षमता काफी कम दिखी। इसके अलावा एक अन्य नए लक्षण डायरिया का भी दिखा। ये लक्षण कोरोना के 30 प्रतिशत मरीजों में दिखाई दिया है। रिसर्चर्स के मुताबिक कोरोना वायरस से संक्रमित (infected) ज्यादातर मरीजों में पहले बुखार आता है। इसके अलावा थकान, मांसपेशियों में दर्द और सूखी खांसी, उल्टी या डायरिया का भी अनुभव हो सकता है। मालूम हो कि भारत में कोरोना के अब तक 250 मामले सामने आ चुके हैं। जिनमें से चार लोगों की मौत भी हो चुकी है।

Published on:
21 Mar 2020 09:10 am
Also Read
View All
Surguja में पहली बार महिला पुलिसकर्मियों की हुई ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने बताया- कैसे करें पहचान

Ambikapur Snake Bite: मॉर्निंग वॉक पर जाने उठा किसान, आंगन में पहुंचते ही मचाने लगा शोर, बोला- मुझे करैत सांप ने डस लिया, हुई मौत

Ambikapur News: कुंडला वसुंधरा सिटी के नहीं टूटेंगे 110 मकान, हाईकोर्ट ने राज्य शासन और नगर निगम के आदेश किए निरस्त

Balrampur News: झोलाछाप डॉक्टर ने 3 वर्षीय मासूम को लगाया इंजेक्शन, 10 मिनट बाद ही मौत, बुखार से तप रहा था शरीर

Bridge Washed Away: मूसलाधार बारिश में 10 फीट ऊपर तक पानी बहने से टूटी पुलिया, कुसमी-जशपुर मार्ग पर आवागमन बंद