विविध भारत

जानें कितनी तेजी से फैलता है कोरोना का यह जहरीला वायरस, एक से 724 ऐसे पहुंचीं मरीजों की संख्या

देश में अब तक कुल कोरोनो वायरस मामलों की संख्या 724 इस घातक वायरस के शिकार 66 लोग ठीक होकर घर जा चुके

3 min read
39 incident commander appoint in gwalior district by collector

नई दिल्ली। इस समय देश में कोविड-19 के 640 सक्रिय मामले हैं। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि देश में अब तक कुल कोरोना वायरस मामलों की संख्या 724 है।

640 सक्रिय मामलों के अलावा, देश में अब तक 17 लोगों की मौत हो चुकी है और इस घातक वायरस के शिकार 66 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं।

यह बीमारी कम से कम 677 भारतीय नागरिकों और 47 विदेशी नागरिकों को प्रभावित कर चुकी है और अब तक 27 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में फैल चुकी है।

वहीं इस संक्रामक वायरस से कुल 103 जिले प्रभावित हुए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि विभिन्न हवाईअड्डों पर कुल 15,24,266 यात्रियों की जांच की गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को सुबह 9:15 बजे ये आंकड़े जारी किए।
























































देश में कोरोना मरीजों की संख्या
क्रंम संख्या
राज्यपुष्टि
सक्रियठीक हुए मरे
1केरला176
165 11-
2महाराष्ट्र

155


132 19 4
3कनार्टक62 54 5 3
4तेलंगाना59
58 1-
5गुजरात4441 - 3

यहां गौर करने वाली बात है कि भारत में 2019-20 कोरोनोवायरस महामारी का पहला मामला 30 जनवरी 2020 को सामने आया था।

इसके बाद फिर 2 और 3 फरवरी को कोरोना के एक-एक मामले सामने आए। जिसके सही एक महीने बाद यानी 3 मार्च 2020 को देश में तीन कोरोना संक्रमित केस की पुष्टि हुई और यह संख्या बढ़कर 6 हो गई।

लेकिन 4 मार्च को कोविड—19 के अचानक 23 केस निकल कर आए और कोरोना के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 32 हो गई।
























































देश में कोरोना मरीजों की संख्या
क्रंम संख्या
राज्य पुष्टि
सक्रिय ठीक हुए मरे
1उत्तर प्रदेश45
34 11-
2दिल्ली 39 32 6 1
3पंजाब38 37 - 1
4तमिलनाडु
35
33 1 1
5हरियाणा33 22 11-

इसके बाद यह सिलसिला तेज हो गया और देखते ही देखते कोरोना के मरीजों की संख्या महीनें भर में 724 पहुंच गई।

हालांकि विशेषज्ञों का तो यहां तक कहना है कि आने वाले दिनों में कोरोना के मरीजों की संख्या हजारों में देखने को मिल सकती है।

हालांकि भारत में COVID-19 की संक्रमण दर 1.7 है, जो सबसे बुरी तरह प्रभावित देशों की तुलना में काफी कम है।

ये भी पढ़ें

महामारी से निपटने पुलिस ने बनाई यह स्पेशल टीम, जाने क्या है खासियतें…
Updated on:
27 Mar 2020 08:00 pm
Published on:
27 Mar 2020 06:59 pm
Also Read
View All