विविध भारत

प्राइवेट लैब्स को मिल सकती है कोरोना टेस्ट की मंजूरी, 4500 से 5000 रुपए आएगा खर्च

भारत में Coronavirus का कहर जारी Kanika kapoor की वजह से बढ़ा कोरोना का खौफ दुनिया में कोरोना से मरने वालों की संख्या 10 हजार के पार
2 min read
Feature image

नई दिल्ली। देश में कोरोना (Coronavirus) को लेकर खौफ बढ़ता जा रहा है। भारत में अब तक कोरोना (Coronavirus in India ) के 255 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, सिंगर कनिका कपूर ( Kanika kapoor ) के कोरोना वायरस ( COVID-19 ) से पीड़ित होने के बाद लोगों में इसका भय और बढ़ गया है। वहीं, देश में कोरोना वायरस (Coronavirus) के संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) ने मान्यता प्राप्त निजी प्रयोगशालाओं (लैब) को जांच की मंजूरी दे दी है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ICMR ने निजी प्रयोगशालाओं को कोरोना के प्रत्येक जांच की कीमत 4,500 रुपए से 5,000 रुपए के बीच रखने का निर्देश दे सकता है। अधिकारी ने अनुसार, ‘ऐसा लगता है कि कोई भी इसे मुफ्त में नहीं करना चाहता। यही वजह कि निजी लैब को कोरोना की जांच के लिए प्रत्येक की कीमत 4,500 से 5,000 रुपए के बीच रखने को कहा जाएगा।' वहीं, करीब 51 निजी प्रयोगशालाओं ने सरकार से संपर्क किया है। उन्होंने कोरोना के जांच की इजाजत देने का अनुरोध किया है।

पूरी दुनिया में कोरोना ( Corona ) का कहर जारी है। दुनिया के लगभग सभी देशों में कोरोना का प्रकोप देखने को मिल रहा है। दुनिया भार में 10 हजार से भी ज्यादा लोग कोरोना की वजह से अपनी जान गवां चुके हैं। भारत में भी कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। अब तक देश में 255 लोग कोरोना की चपेट में हैं। वहीं, कोरोना की वजह से 5 लोगों की जान जा चुकी है।

कनिका कपूर की वजह से बढ़ा खौफ

वहीं सिंगर कनिका कपूर के कोरोना पॉजिटिव ( Kanika kapoor corona positive ) होने के बाद लोगों में इस संक्रमण को लेकर खौफ लगातार बढ़ता जा रहा है। कोरोना फैलाने के आरोप में उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कर लिया गया है। उन पर संवेदनशील मुद्दे पर जानकारी छिपाने के मामले में कार्रवाई की गई है। बता दें कि उन पर आईपीसी धारा 188,269 और 270 के तहत एफआईआर दर्ज हुई है।

बता दें कि लंदन से भारत लौटते समय उन्होंने एयरपोर्ट अपना चेकअप नहीं कराया था। इसके बाद वह लखनऊ में कई लोगों से मिली थी। उन्होंने एक पार्टी भी की थी। इस पार्टी में वसुंधरा राजे, दुष्यंस सिंह समेत कई बड़ी हस्तियां मौजूद थीं।

Updated on:
21 Mar 2020 03:03 pm
Published on:
21 Mar 2020 08:46 am