विविध भारत

IMD Alert: भारत में मंडरा रहा ‘आसमानी’ खतरा, अगले 24 घंटे इन राज्यों पर पड़ेंगे भारी!

-Weather Forecast: कोरोना ( Coronavirus ) संकट के बीच भारत पर 'आसमानी आफत' भी मंडराने लगी है। देश कई हिस्सों में 'चक्रवाती तूफान' ( Cyclonic Storm ) का खतरा मंडरा रहा है।-मौसम विभाग ( IMD Alert ) के मुताबिक, अगले कुछ दिनों में ये तूफान देश में दस्तक दे सकता है।-बंगाल की खाड़ी से उठने वाला तूफान ओडिशा और उसके आस-पास के राज्य के लिए मुसीबत बन सकता है।-मौसम विभाग ( Weather Updates ) ने आगामी 24 घंटों के दौरान कुछ हिस्सों में बारिश ( Rainfall Alert ) की चेतावनी जारी की है।

2 min read

नई दिल्ली।
Weather forecast कोरोना ( Coronavirus ) संकट के बीच भारत पर 'आसमानी आफत' भी मंडराने लगी है। देश कई हिस्सों में 'चक्रवाती तूफान' ( Cyclonic Storm ) का खतरा मंडरा रहा है। मौसम विभाग ( IMD Alert ) के मुताबिक, अगले कुछ दिनों में ये तूफान देश में दस्तक दे सकता है। बंगाल की खाड़ी से उठने वाला तूफान ओडिशा और उसके आस-पास के राज्य के लिए मुसीबत बन सकता है। इसका असर कई राज्यों में देखा जा सकता है। मौसम विभाग ( Weather Updates ) ने आगामी 24 घंटों के दौरान पूर्वोत्तर भारत, सिक्किम, तटीय ओडिशा, पंजाब, हरियाणा, हिमालयी पश्चिम बंगाल और उत्तरी राजस्थान के कुछ हिस्सों में बारिश ( Rainfall Alert ) की चेतावनी जारी की है।

skymetweather के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान पूर्वोत्तर भारत, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, तटीय ओडिशा, पंजाब, हरियाणा और उत्तरी राजस्थान के कुछ हिस्सों में बादलों की तेज गड़गड़ाहट के साथ बारिश होगी। इसके अलावा दिल्ली, एनसीआर, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, बिहार, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, मेघालय उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम , हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, केरल, कर्नाटक, मध्य महाराष्ट्र, उत्तरी ओडिशा, अंडमान व निकोबार , जम्मू कश्मीर, लद्दाख, राजस्थान, तटीय आंध्र प्रदेश, आंतरिक तमिलनाडु में भारी बारिश हो सकती है। साथ ही कहीं—कहीं ओलावृष्टि होने की भी संभावना है।

ओडिशा में तूफान का खतरा ( IMD rain alert )
मौसम विभाग के मुताबिक, अरब सागर और बंगाल के ऊपर एक हवाओं का क्षेत्र बन रहा है। हवाओं का क्षेत्र चक्रवात का रूप लेगा। इसकी गति धीरे होने के कारण इसका प्रभाव अभी कम है, लेकिन इसका खतरा अभी टला नहीं है। आगामी दिनों में ओडिशा और आसपास के क्षेत्रों में इसका असर देखा जा सकता है। विभाग के मुताबिक, मॉडन जूलियन ओषिलेशन के दायरे में कमी होने की कारण से बंगाल की खाड़ी पर बना सिस्टम थोड़ा कमजोर पड़ गया है। लेकिन, खतरा अभी भी बरकरार है। इसका सबसे अधिक प्रभाव ओडिशा और आस पास के इलाकों में दिखाई देगा।

इन राज्यों में चलेंगी धूल भरी आंधी
मौसम विभाग के मुताबिक, राजस्थान के कुछ भागों में धूलभरी आंधी के साथ बारिश के आने की आशंका है। वहीं, गुजरात के लोगों को भी आंधी का सामना कर पड़ सकता है। कुछ स्थानों पर भारी बारिश के साथ ओलावृष्टि भी होने की संभावना है।

Updated on:
07 May 2020 04:23 pm
Published on:
07 May 2020 04:22 pm
Also Read
View All
Gang rape case: विधायक बोले- नाबालिग लड़कियों के साथ गैंगरेप की घटना सभ्य समाज के लिए कलंक, लेकिन कांग्रेसी सेंक रहे राजनीतिक रोटियां

Pickup accident: 30 बारातियों से भरी पिकअप पलटी, महिला समेत 2 की मौत, दर्जनभर घायलों में 4 की हालत गंभीर

Drowned in river: नदी में नहाने गए युवा चाचा-भतीजे की डूबकर मौत, दोस्त की बची जान, 10 दिन पहले डूब गए थे मामा-भांजी

Protest to put body on road: Video: महिला गार्ड का शव सडक़ पर रखकर परिजनों ने प्रदर्शन, संकल्प अस्पताल प्रबंधन से मुआवजे की मांग

Big incident in hospital: संकल्प हॉस्पिटल पर दर्ज होगा गैर इरादतन हत्या का मामला! जनरेटर में दुपट्टा फंसने से महिला गार्ड की हुई है मौत