विविध भारत

कोर्ट ने खारिज की आईपीएस अधिकारी संजीव भट्ट की पुलिस रिमांड, सीआइडी ने की थी मांग

पुलिस की क्राइम ब्रांच ने भट्ट को गिरफ्तार किया था और उसके बाद बुधवार को पालनपुर पुलिस थाने के इंस्पेक्टर आईबी व्यास को गिरफ्तार किया।

2 min read
कोर्ट ने खारिज की आईपीएस अधिकारी संजीव भट्ट की पुलिस रिमांड, सीआइडी ने की थी मांग

पालनपुर। आईपीएस अधिकारी संजीव भट्ट को रिमांड में लेने की गुजरात पुलिस की मांग यहां की एक अदालत ने गुरुवार को खारिज कर दिया है। उन्हें 22 वर्ष पुराने एक मामले में न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस की क्राइम ब्रांच ने भट्ट को गिरफ्तार किया था और उसके बाद बुधवार को पालनपुर पुलिस थाने के इंस्पेक्टर आईबी व्यास को गिरफ्तार किया।

...ऐसे खारिज हुई सीआईडी की मांग

ये भी पढ़ें

MISSION 2019 : भाजपा के लिए अखिलेश-माया नहीं यह हैं सबसे बड़ी चुनौतियां!

याचिका पर बहस करते हुए बचाव पक्ष के वकील ने कहा कि मामला दो दशक पुराना है और इससे संबंधित याचिका सर्वोच्च न्यायालय में लंबित है। दंडाधिकारी ने बहस को स्वीकार कर लिया और सीआईडी (क्राइम इन्वेस्टिगेशन डिपार्टमेंट) की मांग खारिज कर दी। अदालत ने दोनों अभियुक्तों को पालनपुर न्यायिक हिरासत में उप-जेल भेज दिया। जब यह कथित घटना 1996 में हुई थी तब भट्ट बनासकांठा के पुलिस अधीक्षक थे।

वकील को गलत तरीके से फंसाने से शुरू हुआ मामला

जानकारी के अनुसार, बनासकांठा पुलिस ने एक किलोग्राम अफीम रखने के आरोप में एक वकील सुमेरसिंह राजपुरोहित को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने दावा किया था कि यह मादक पदार्थ पालनपुर में राजपुरोहित के होटल के कमरे में पाया गया था। लेकिन बाद में हुई एक जांच से पता चला कि राजपुरोहित पर दबाव बनाने के लिए उसे पुलिस द्वारा गलत तरीके से फंसाया गया था, ताकि वह राजस्थान के पाली में अपनी विवादास्पद संपत्ति को खाली कर दे।

गुजरात दंगों को लेकर कर चुके हैं मोदी की आलोचना

इस संबंध में शिकायत के आधार पर गुजरात उच्च न्यायालय ने जून में इस मामले को सीआईडी को सौंप दिया था और तीन महीने में जांच पूरी करने के लिए कहा था। सीआईडी के अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि आईपीएस अधिकारी और अन्य ने कथित रूप से मादक पदार्थ रखकर राजपुरोहित को गिरफ्तार करने की साजिश रची थी। ताकि वह इस दबाव के बाद विवादास्पद संपत्ति खाली कर दे। 2002 के गुजरात दंगों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना करने वाले भट्ट को अगस्त 2015 में सेवा से 'अनधिकृत रूप से अनुपस्थित' रहने के लिए हटा दिया गया था।

ये भी पढ़ें

केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए गायत्री परिवार ने की सवा करोड़ रुपए की मदद
Published on:
07 Sept 2018 03:53 pm
Also Read
View All
Jabalpur cruise accident: झुमका जलाशय में भी हो सकता है जबलपुर जैसा हादसा! क्रूज से कराते हैं सैर, लेकिन पर्याप्त लाइफ जैकेट नहीं, डस्टबीन में मिलीं शराब की बोतलें

Children drowned: नदी में नहाने उतरे 2 मासूम बालक-बालिका की डूबकर मौत, किनारे पड़े थे कपड़े, लेकिन गायब थे बच्चे

International Labour Day: अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर महापौर और सभापति ने सफाई कर्मियों के पखारे पैर, किया सम्मानित

IG action in fire case: पटाखा-प्लास्टिक गोदाम में आग: संचालकों पर लगी धारा देख IG हुए नाराज, कहा- इसमें गैर जमानती धाराएं क्यों नहीं जोड़ी?

Trains cancelled news: 3 और 10 मई को ये ट्रेनें रहेंगीं रद्द, अंबिकापुर-बौरीडांड़ रूट पर जाने से पहले पढ़ लें ये खबर…