विविध भारत

COVID-19: कोरोना के निशाने पर सुरक्षाबल, CISF के 35 जवान कोरोना पॉजिटिव

देश में शुक्रवार तक CISF के 35 जवानों सहित CAPF के 526 जवान कोरोना पॉजिटिव पाए गए CISF के 35 कर्मियों में से 15 मुंबई में, 14 दिल्ली में, चार कोलकाता ( Kolkata ) में क्रमित पाए गए
less than 1 minute read
• •
Updated: 9 May 2020, 7:23 AM IST
COVID-19: कोरोना के निशाने पर सुरक्षाबल, CISF के 35 जवान कोरोना पॉजिटिव
COVID-19: कोरोना के निशाने पर सुरक्षाबल, CISF के 35 जवान कोरोना पॉजिटिव

नई दिल्ली। देश में शुक्रवार तक सीआईएसएफ के 35 जवानों सहित केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल ( CAPF ) के 526 जवान कोरोना पॉजिटिव ( coronavirus Positive ) पाए गए हैं। CISF के 35 कर्मियों में से 15 मुंबई में, 14 दिल्ली में, चार कोलकाता ( Kolkata ) में और दो ग्रेटर नोएडा ( Greatar Noida ) में कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल ( CISF ) के मुंबई में पाए गे 15 संक्रमित जवानों में से 11 जवान मुंबई हवाई अड्डे पर, दो मुंबई बंदरगाह पर और एक भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड पर तैनात थे।

दिल्ली में संक्रमित मामलों में, तीन मामले दिल्ली हवाई अड्डे पर और 11 मामले को दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन में पाए गए हैं। कोलकाता में कोरोना वायरस मामलों में तीन कर्मी कोलकाता पोर्ट ट्रस्ट और एक गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लिमिटेड में ड्यूटी कर रहे थे। उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में नियुक्त सीआईएसएफ कर्मियों में से एक को बल की 11 बटालियन में और अन्य को नोएडा में अपने विशेष सुरक्षा समूह (एसएसएफ) नियंत्रण कक्ष में तैनात किया गया था।

देश में 1.62 लाख से अधिक सीआईएसएफ अर्धसैनिक बल को विभिन्न क्षेत्रों में प्रमुख महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे को सुरक्षा प्रदान करने के लिए तैनात किया गया है, जो परमाणु प्रतिष्ठानों, अंतरिक्ष प्रतिष्ठानों, हवाई अड्डों, बंदरगाहों, बिजली संयंत्रों, संवेदनशील सरकारी भवनों और विरासत स्मारकों को सुरक्षा प्रदान करता है। सीआईएसएफ को सौंपी गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों में दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन, वीआइपी सुरक्षा, आपदा प्रबंधन आदि शामिल है।

Updated on:
9 May 2020, 7:23 AM IST
Published on: