विविध भारत

Covid-19 : दुनिया में भारत का रिकवरी नेट सबसे बेहतर – डॉ. हर्षवर्धन

भारत में कोरोना रिकवरी रेट 95.46 प्रतिशत। 16 करोड़ से ज्यादा लोगों का हो चुका है कोरोना टेस्ट।

less than 1 minute read
मृत्य दर दुनिया में सबसे कम मृत्यु दरों में से एक है।

नई दिल्ली। कोरोना वायरस संक्रमण के बीच एक अच्छी खबर यह है कि इलाज के बाद ठीक होने वाले लोगों की संख्या के लिहाज से भारत दुनिया में सबसे बेहतर स्थिति में हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने इस बारे में बताया है कि शनिवार कोे ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स की 22वीं बैठक हुई। भारत का रिकवरी रेट दुनिया में सबसे ज्यादा 95.46 प्रतिशत है। हमारी मृत्य दर दुनिया में सबसे कम मृत्यु दरों में से एक है।

16 करोड़ से ज्यादा सैंपल टेस्ट

देश के अंदर वर्तमान में मृत्युदर 1.45 फीसदी है। अभी तक देशभर में 16 करोड़ से ज्यादा लोगों को कोरोना वायरस सैंपल टेस्ट हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि हम इस दिशा में और बेहतर प्रयास लगे हैं ताकि लोगों को इस वायरस के संक्रमण से जल्द राहत मिल सके।

24 घंटे में सामने आए 25,153 नए मामले

इससे पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि दिल्ली वालों ने पूरे देश में कोरोना महामारी के खिलाफ सबसे मुश्किल लड़ाई लड़ी है। पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में कोरोना की तीसरी लहर चल रही थी। अब ऐसा लगता है कि हम सब दिल्ली वालों ने मिलकर कोरोना की तीसरी लहर पर काफी हद तक काबू पा लिया है।

बता दें कि पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 25,153 नए मामले सामने आए हैं। नए केस सामने आने के बाद देश में अब तक कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 1 करोड़ 4 हजार 599 हो गई है।

Updated on:
19 Dec 2020 02:38 pm
Published on:
19 Dec 2020 02:23 pm
Also Read
View All
Huge fire in Ambikapur: आग से प्रभावितों को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष पहुंचे कलेक्टर के पास, कहा- इन्हें मुआवजा दिलाएं और व्यवसायी पर दर्ज करें एफआईआर

Illegal coal mines: अवैध कोयले की खुदाई करते समय ऊपर से आ गिरा बड़ा पत्थर, दबकर ग्रामीण की मौत, दुर्गंध उठा तो मिली लाश

Huge fire in Ambikapur: गैस वेल्डिंग सिलेंडर ब्लास्ट होने से लगी पटाखा-प्लास्टिक गोदाम में आग, 5 लाख लीटर पानी की हुई खपत, 19 घर कराए गए खाली

Ambikapur Nigam Budget: महापौर ने पेश किया 5.79 अरब का बजट, शहर में 100 करोड़ से बनेगा गोल बाजार, 7 सदस्यीय टीम करेगी अग्निकांड की जांच

आयरन डोम से भी आगे: भारत बना रहा 3-लेयर आसमानी कवच