विविध भारत

जानें क्या कपड़ों पर जिंदा रहता है कोरोना वायरस? बाहर से लौटे तो ऐसे रखें ध्यान

कोरोना के प्रकोप के चलते भारत समेत कई देशों में लॉकडाउन घोषित जरूरी चीजों की खरीददारी के लिए बाहर जाते समय कैसे रखें ख्याल

2 min read
Apr 03, 2020
जानें क्या कपड़ों पर जिंदा रहता है कोरोना वायरस? बाहर से लौटे तो ऐसे रखें ध्यान

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के प्रकोप ( Coronavirus Outbreak ) के चलते भारत समेत दुनियाभर के कई देशों ने अपने यहां लॉकडाउन ( Lockdown ) घोषित किया गया है।

ऐसे में लोगों से घरों से बाहर न निकलने की अपील की गई है। लेकिन दूध, ब्रेड, सब्जी व राशन जैसी आवश्यक चीजों के लिए लॉकडाउन में छूट दी गई है।

यही वजह है कि इन सब जरूरी चीजों की खरीदारी के लिए हमें दिन में एक-आध बार घर से बाहर निकलना ही होता है।

ऐसे में कोरोना ( Coronavirus Infection ) के डर के चलते कई लोगों में दिमाग में यह सवाल रहता है कि कहीं मार्केट आदि जगहों से आने के बाद क्या तुरंत कपड़े बदलने चाहिए या नहीं?

इस सवाल के जवाब के रूप में विशेषज्ञों का कहना है कि कोरोना वायरस का संक्रमण कपड़ों के माध्यम से भी फैल सकता है।

दरअसल, अमरीका के रोग नियंत्रण केंद्र के हवाले से आई रिपोर्ट में बताया गया कि कोरोना का वायरस इंसान के कपड़ों पर भी सर्वाइव कर सकता है।

रिपोर्ट में कहा गया कि खांसते या छींकते समय ड्रॉपलेट की साथ यह वायरस कपड़ें पर भी चिपक सकता है।

हेल्थ एक्सपर्ट कैरोल विनर के अनुसार कोरोना वायरस कपड़े पर कुछ घंटों से लेकर कुछ दिनों तक जिंदा रह सकता है।

हेल्थ एक्सपर्ट का कहना है कि कोरोना से बचाव के लिए ऐसे कपड़े पहले जिनका फेब्रिक मोटा हो या फिर वो कम छिद्रित हों। इस लिहाज से लैदर या विनायल जैसे फेब्रिक कहीं उपयुक्त हैं।

कैसें रखें ध्यान

- घर से बाहर निकलते समय अगर आप किसी के संपर्क में आए हैं। या फिर आप जानें अंजाने में किसी धातु के संपर्क में आ गए हैं तो घर पहुंचते ही तुरंत कपड़े बदलें।


- अगर आपके आसपास किसी व्यक्ति ने खांसा या छींका हैं तो अपने कपड़े जरूर बदलें।

- संक्रमण से बचाव के लिए अब कपड़ों को गर्म पानी में धो सकते हैं। इसके साथ पानी में किसी कीटाणुनाशक का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें

Coronavirus: अब वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने PM केयर्स फंड में किया दान, जानें कितना रुपया किया डोनेट
Updated on:
03 Apr 2020 07:58 pm
Published on:
03 Apr 2020 07:49 pm
Also Read
View All
Huge fire investigation: पटाखा-प्लास्टिक गोदाम में लगी आग की जांच शुरु, फोरेंसिक एक्सपर्ट ने जब्त किए अवशेष

Hot sunday: रविवार रहा इस सीजन का सबसे गर्म दिन, अंबिकापुर का पारा पहुंचा 41.5 डिग्री, बदलेगा मौसम, बारिश-आंधी के भी आसार

Huge fire in Ambikapur: पटाखा-प्लास्टिक गोदाम में लगी भीषण आग से जला पड़ोसी का घर, 2 व्यवसायियों के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर

Man climbed on tower: कोर्ट का फैसला सुनते ही 2 बच्चों को किया पत्नी के हवाले, फिर हाईटेंशन टावर पर चढ़ गया युवक, जानिए वजह

Huge fire in Ambikapur: आग से प्रभावितों को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष पहुंचे कलेक्टर के पास, कहा- इन्हें मुआवजा दिलाएं और व्यवसायी पर दर्ज करें एफआईआर