विविध भारत

कोरोना का कहर जारी, पंजाब और पश्चिम बंगाल समेत इन राज्यों में बढ़ाया गया लॉकडाउन

देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर के बीच कई राज्यों ने अपने यहां लागू लॉकडाउन को आगे बढ़ाना का फैसला लिया है।

2 min read

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर ( Second wave of coronavirus ) के बीच कई राज्यों ने अपने यहां लागू लॉकडाउन ( Lockdown ) को आगे बढ़ाना का फैसला लिया है। इस क्रम में पश्चिम बंगाल ( Lockdown in West Bengal ) और पंजाब सरकार ने 15 जून तक के लिए लॉकडाउन बढ़ा दिया है। इससे पहले बंगाल में 16 से 30 मई तक के लिए लॉकडाउन लगाया गया था। अब चूंकि राज्य में रोजाना मिल रहे कोरोना के हजारों मामलों के बाद रोगियों की संख्या पढ़ती जा रही है, ऐसे में ममता बनर्जी सरकार ने लॉकडाउन की समयसीमा बढ़ाने का फैसला किया है। आपको बता दें कि पिछले 24 घंटे के भीतर राज्य में कोरोना वायरस का 16,225 केस मिले हैं, जिसके साथ ही यहां कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 13,18,203 हो गई है।

पंजाब सरकार ने पाबंदियों को 10 जून तक के लिए बढ़ाया

वहीं, पंजाब सरकार ने कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए कोरोना पाबंदियों को 10 जून तक के लिए बढ़ा दिया है। हालांकि कुछ जगहों पर ढ़ील भी दी गई है। सीएओ की ओर से जारी बयान में बताया गया कि कोरोना के सक्रिय मामलों में कमी देखने को मिली है, जिसकी वजह से प्राइवेट वाहनों में यात्रियों की संख्या सीमा पर लगा प्रतिबंध हटा लिया गया है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कोरोना केसों में आ रही गिरावट को देखते हुए सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में वैकल्पिक सर्जरी शुरू करने को कहा है और सभी जीएमसीएच में ओपीडी संचालित करने का आदेश दिया है।

इससे पहले तेलंगाना में सात जून तक लॉकडाउन बढ़ाया जा सकता है। इस संबंध में 30 मई को मंत्रिमंडन की बैठक होनी है। एक विज्ञप्ति के अनुसार मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव ने 30 मई को दो बजे मंंत्रिमंडल की बैठक बुलाने का निर्णय लिया है। आपको बता दें कि राज्य में 12 मई से लॉकडाउन लागू हैं, जिसकी समयसीमा 30 जून तक बढ़ाई जा चुकी है। यहां पिछले कुछ दिनों में कोरोना मामलों में तेजी देखने को मिली है।

Updated on:
27 May 2021 06:37 pm
Published on:
27 May 2021 06:21 pm
Also Read
View All
Huge fire in Ambikapur: आग से प्रभावितों को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष पहुंचे कलेक्टर के पास, कहा- इन्हें मुआवजा दिलाएं और व्यवसायी पर दर्ज करें एफआईआर

Illegal coal mines: अवैध कोयले की खुदाई करते समय ऊपर से आ गिरा बड़ा पत्थर, दबकर ग्रामीण की मौत, दुर्गंध उठा तो मिली लाश

Huge fire in Ambikapur: गैस वेल्डिंग सिलेंडर ब्लास्ट होने से लगी पटाखा-प्लास्टिक गोदाम में आग, 5 लाख लीटर पानी की हुई खपत, 19 घर कराए गए खाली

Ambikapur Nigam Budget: महापौर ने पेश किया 5.79 अरब का बजट, शहर में 100 करोड़ से बनेगा गोल बाजार, 7 सदस्यीय टीम करेगी अग्निकांड की जांच

आयरन डोम से भी आगे: भारत बना रहा 3-लेयर आसमानी कवच