विविध भारत

राजधानी दिल्ली में 20 राज्यों से कम आए कोविड-19 के नए मामले, देश में 3700 से ज्यादा मौतें

बीते 24 घंटों में देश में 2.40 लाख केस सामने आए हैं। वहीं मौतों की करें तो उसमें कुछ खास गिरावट देखने को नहीं मिली है। बीते 24 घंटों में 3700 से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं।

2 min read
May 23, 2021
Maharashtra Covid-19 Updates, last 24 hours 62,919 new case registered and 828 died

नई दिल्ली। देश में कोरोना के नए केसोंमें लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। बीते 24 घंटों में 2.40 लाख केस सामने आए हैं। अगर बात मौतों की करें तो उसमें कुछ खास गिरावट देखने को नहीं मिली है। बीते 24 घंटों में 3700 से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं। देश की राजधानी दिल्ली में अच्छी रिकवरी देखने को मिली है। दिल्ली में देश के 20 राज्यों के मुकाबले कम केस निकलकर सामने आए हैं। वहीं तमिलनाडु मे सबसे ज्यादा केस सामने आए हैं। आइए आपको भी बताते हैं कि कोविड के किस तरह के आंकड़े सामने आए हैं।

देश में कोविड की स्थिति
https://www.covid19india.org/ वेबसाइट के अनुसार मई के महीने में अब 1.50 लाख से ज्यादा नए केसों में गिरावट देखने को मिल चुकी है। 24 घंटे में 2.40 लाख नए केस सामने आए हैं। जबकि अप्रैल के आखिरी दिन यह आंकड़ा चार लाख से ज्यादा था। जिसके बाद एक्टिव केसों की संख्या 28 लाख हो गई है। देश में कोरोना से रिकवर होने वाले लोगों की संख्या में तेजी देखने को मिल रही है। 24 घंटे में 3.50 लाख से ज्यादा मरीज रिकवर हुए हैं। जिसके बाद कुल रिकवर होने वाले लोगों की संख्या 2.34 करोड़ से ज्यादा हो गई है। वैसे देश में कोरोना कुल केसों की संख्या 2.65 करोड़ से ज्यादा हो चुकी है।

मौतों की संख्या में नहीं आई गिरावट
वहीं दूसरी ओर कोरोना से मरने वाले लोगों की संख्या में कोई खास गिरावट देखने को नहीं मिली है। ताज्जुब की बात तो ये है कि देश में मई के महीने में कोरोना के नए केसों की संख्या में 1.50 लाख से ज्यादा की कमी आ चुकी है, जबकि मरने वालों की संख्या अब भी 4000 के आसपास ही है, जोकि लगातार बनी हुई है। बीते 24 घंटे की बात करें तो कुल मरने वालों की संख्या 3736 है। जिसके बाद देश में कोरोना से मरने वाले लोगों की संख्या 2,99,296 हो चुकी है। आने वाले कुछ दिनों में यह संख्या 3 लाख को पार कर जाएगी।

राजधानी दिल्ली में सुधार
सबसे बेहतर सुधार देश की राजधानी दिल्ली में देखने को मिला है। नए केसों की संख्या के मामले में दिल्ली में 20 राज्यों से कम केस आए हैं। आंकड़ों के अनुसार देश की राजधानी दिल्ली में 2260 नए केस सामने आए हैं। जिसके बाद राज्य में कुल केसों की संख्या 14.15 लाख पर आ गई है। जबकि 182 लोगों की मौत के साथ कुल मरने वाले लोगों की संख्या 23 हजार से ज्यादा हो गई है। सबसे ज्यादा खराब स्थिति तमिलनाडु और कर्नाटक की है। जहां अब भी 30 हजार से ज्यादा नए केस सामने आ रहे हैं।

Updated on:
23 May 2021 08:55 am
Published on:
23 May 2021 08:51 am
Also Read
View All
Jabalpur cruise accident: झुमका जलाशय में भी हो सकता है जबलपुर जैसा हादसा! क्रूज से कराते हैं सैर, लेकिन पर्याप्त लाइफ जैकेट नहीं, डस्टबीन में मिलीं शराब की बोतलें

Children drowned: नदी में नहाने उतरे 2 मासूम बालक-बालिका की डूबकर मौत, किनारे पड़े थे कपड़े, लेकिन गायब थे बच्चे

International Labour Day: अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर महापौर और सभापति ने सफाई कर्मियों के पखारे पैर, किया सम्मानित

IG action in fire case: पटाखा-प्लास्टिक गोदाम में आग: संचालकों पर लगी धारा देख IG हुए नाराज, कहा- इसमें गैर जमानती धाराएं क्यों नहीं जोड़ी?

Trains cancelled news: 3 और 10 मई को ये ट्रेनें रहेंगीं रद्द, अंबिकापुर-बौरीडांड़ रूट पर जाने से पहले पढ़ लें ये खबर…