विविध भारत

Delhi में तेजी से बढ़ रहे Coronavirus केस, 30 जून तक जामा मस्जिद रहेगी बंद

जामा मस्जिद ( Jama Masjid ) के शाही इमाम ( Shahi Imam of Jama Masjid ) सैयद अहमद बुखारी ( Imam Syed Ahmed Bukhari ) ने की घोषणा। कोरोना वायरस ( Coronavirus Cases in India ) के चलते एक दिन पहले ही लोगों से घरों में नमाज ( namaz ) अदा करने की अपील की थी। गुरुवार तक दिल्ली में कोरोना वायरस ( Coronavirus In Delhi ) के कुल केस 32,810 और 984 की मौत।

2 min read
Jama Masjid will remain closed till June 30

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस मामलों ( Coronavirus In Delhi ) में जारी तेज बढ़ोतरी के बीच जामा मस्जिद ( Jama Masjid ) की ओर से बड़ी जानकारी सामने गई है। अपने घरों में नमाज ( namaz ) अदा करने की अपील के एक दिन बाद ही जामा मस्जिद के शाही इमाम ( Shahi Imam of Jama Masjid ) सैयद अहमद बुखारी ( Imam Syed Ahmed Bukhari ) ने गुरुवार को घोषणा की कि यह 30 जून तक बंद रहेगी। यह बड़ा फैसला दो महीने से अधिक समय बाद बीते 8 जून को ऐतिहासिक मस्जिद को खोलने के तीन दिन बाद लिया गया है।

मीडिया से बातचीत में बुखारी ने कहा, "मैंने लोगों से अपने घरों में नमाज अदा करने की अपील की थी। लोगों की राय लेने और मौलानाओं से सलाह लेने के बाद यह फैसला लिया गया है कि गुरुवार के मगरेब (सूर्यास्त) से 30 जून तक जामा मस्जिद में कोई भी सामूहिक नमाज अदा नहीं की जाएगी।"

केंद्र सरकार के 'अनलॉक 1' के हिस्से के रूप में पहले चरण में दी गई ढील के बाद बीते 8 जून से देश भर में शॉपिंग मॉल और कार्यालयों जैसे कई प्रतिष्ठानों को खोलने की छूट दे दी गई थी। जबकि बुखारी ने कोरोना वायरस के तेजी से बढ़ने के मद्देनजर सरकार से इस फैसले पर पुनर्विचार करने की अपील की थी।

गौरतलब है कि बुखारी के सचिव अमानतुल्लाह का मंगलवार रात सफदरजंग अस्पताल में कोरोना वायरस के कारण निधन हो गया था। दिल्ली में गुरुवार तक कोरोना वायरस के कुल 32,810 केस सामने आ चुके हैं। इनमें 19,581 एक्टिव केस हैं, जबकि 12,245 मरीज रिकवर-डिस्चार्ज कर दिए गए हैं। वहीं, राजधानी में अब तक यह महामारी 984 लोगों की जान ( Coronavirus Deaths ) ले चुकी है।

मस्जिदों की सफाई सैनेटाइजर से ना की जाए

वहीं, बरेली में एक मुस्लिम धर्मगुरु ने एक सलाह जारी की है कि मस्जिदों की सफाई शराब आधारित सैनिटाइज़र से नहीं की जानी चाहिए। ऑल इंडिया तन्ज़ीम उलमा ए इस्लाम के महासचिव मौलाना शहाबुद्दीन ने गुरुवार को मस्जिद की सफाई के लिए अल्कोहल-आधारित सैनिटाइज़र के इस्तेमाल के खिलाफ अपनी विंग के तहत सभी मस्जिदों को एक एडवाइजरी जारी की।

उन्होंने कहा, "मस्जिदों की साफ-सफाई हमारे लिए बहुत महत्व रखती है। सरकार ने जगह को साफ करने के लिए एक दिशानिर्देश जारी किया है। स्वच्छता का मतलब है धुलाई। आदेश के संबंध में हमने सर्फ (डिटर्जेंट और अन्य साधनों) का उपयोग करके मस्जिदों की सफाई सुनिश्चित करने के लिए सलाह जारी की है।"

शहाबुद्दीन ने कहा, "मस्जिदों की सफाई डिटर्जेंट, शैंपू, कुछ रसायनों आदि के उपयोग से की जानी चाहिए क्योंकि इस्लाम में शराब (सैनिटाइटर जैसे अल्कोहल पर आधारित उत्पाद) का उपयोग वर्जित है।"

Updated on:
12 Jun 2020 09:14 am
Published on:
12 Jun 2020 09:08 am
Also Read
View All
Surguja weather: दोपहर बाद सरगुजा में बदला मौसम का मिजाज, 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा, गिरे पेड़

Jabalpur cruise accident: झुमका जलाशय में भी हो सकता है जबलपुर जैसा हादसा! क्रूज से कराते हैं सैर, लेकिन पर्याप्त लाइफ जैकेट नहीं, डस्टबीन में मिलीं शराब की बोतलें

Children drowned: नदी में नहाने उतरे 2 मासूम बालक-बालिका की डूबकर मौत, किनारे पड़े थे कपड़े, लेकिन गायब थे बच्चे

International Labour Day: अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर महापौर और सभापति ने सफाई कर्मियों के पखारे पैर, किया सम्मानित

IG action in fire case: पटाखा-प्लास्टिक गोदाम में आग: संचालकों पर लगी धारा देख IG हुए नाराज, कहा- इसमें गैर जमानती धाराएं क्यों नहीं जोड़ी?