विविध भारत

अनुच्‍छेद 370 पर एक्‍शन के बाद जम्मू में खुले स्कूल और कॉलेज, श्रीनगर में कर्फ्यू जैसे हालात

Jammu-Kashmir में नमाज का दिन आज कश्‍मीर घाटी में सुरक्षा बलों के जवान तैनात पीएम मोदी ने अपने संदेश में की रोजागार और विकास की बात

2 min read

नई दिल्‍ली। जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 को कमजोर करने के बाद आज पहला शुक्रवार है। आज भारी संख्‍या में लोग जुम्‍मे की नमाज पढ़ेंगे। वहीं जम्‍मू क्षेत्र में हालात सामान्‍य होने लगे हैं। केंद्र के एक्‍शन के बाद जम्‍मू में आज पहली बार स्‍कूल और कॉलेज खुले।

उधमपुर और सांबा में हालात सामान्‍य

दूसरी तरफ जम्मू के कुछ इलाकों में शुक्रवार को कर्फ्यू में ढील दी गई है। जम्मू के उधमपुर, सांबा जिले में स्कूल-कॉलेज आज खुलने शुरू हो गए हैं। सभी सरकारी कर्मचारियों को वापस दफ्तर आने को कहा गया है। इसका सीधा असर यह हुआ है कि जम्‍मू क्षेत्र में सामान्‍य हालात दिखाई देने लगे हैं।

दूसरी तरफ लोगों की सुरक्षा को ध्‍यान में रखते हुए श्रीनगर सहित कश्‍मीर घाटी में धारा 144 लागू है। सुरक्षा के मद्देनजर भारी संख्‍या में सुरक्षा बल तैनात हैं। सुरक्षा बलों की मौजूदगी घाटी के कर्फ्यू जैसे हालात बने हुए है।

विकास और रोजगार शांति के अवसर पैदा करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार रात को देश को संबोधित किया। पीएम ने कश्मीर के बारे में जानकारी दी। उन्होंने जम्मू-कश्मीर के लोगों को विश्वास दिलाया कि नई व्यवस्था से उनको लाभ होगा और क्षेत्र में नौकरी-विकास-शांति के नए अवसर पैदा होंगे।

अपने 38 मिनट के भाषण में प्रधानमंत्री ने जम्मू, कश्मीर और लद्दाख तीनों क्षेत्रों के लिए अपने मन की बात कही। पीएम मोदी ने गुरुवार शाम को राष्ट्र को संबोधित करते हुए नए कश्मीर की लकीर खींची और विकास-लोकतंत्र को लेकर कई संदेश दिए।

वापस लौट रहे हाजियों को मिलेगा पास

कश्मीर ज़ोन के डिविजनल कमिश्नर बीए खान का कहना है कि अब से कुछ दिनों में हज यात्री रवाना होंगे। जो लोग वापस आ रहे हैं, उनकी जानकारी जल्द ही हज दफ्तर के द्वारा जी जाएगी। जो लोग हज से वापस आ रहे हैं। उन्हें पास दिए जाएंगे।

कारगिल में प्रदर्शन

बता दें कि जम्मू-कश्मीर को केंद्र शासित प्रदेश बनाने और धारा 370 को कमजोर करने का आज पांचवां दिन है। पिछले पांच दिन से जम्मू-कश्मीर और लद्दाख क्षेत्र में मोबाइल फोन, इंटरनेट, टीवी-केबिल की सुविधा बंद है।

गुरुवार को कारगिल क्षेत्र में स्‍थानीय लोगों ने प्रदर्शन किया। हिदायत के बावजूद लोगों ने प्रदर्शन किया और जुलूस निकाली। उग्र प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करनी पड़ी

Updated on:
09 Aug 2019 12:44 pm
Published on:
09 Aug 2019 10:06 am
Also Read
View All
Hot sunday: रविवार रहा इस सीजन का सबसे गर्म दिन, अंबिकापुर का पारा पहुंचा 41.5 डिग्री, बदलेगा मौसम, बारिश-आंधी के भी आसार

Huge fire in Ambikapur: पटाखा-प्लास्टिक गोदाम में लगी भीषण आग से जला पड़ोसी का घर, 2 व्यवसायियों के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर

Man climbed on tower: कोर्ट का फैसला सुनते ही 2 बच्चों को किया पत्नी के हवाले, फिर हाईटेंशन टावर पर चढ़ गया युवक, जानिए वजह

Huge fire in Ambikapur: आग से प्रभावितों को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष पहुंचे कलेक्टर के पास, कहा- इन्हें मुआवजा दिलाएं और व्यवसायी पर दर्ज करें एफआईआर

Illegal coal mines: अवैध कोयले की खुदाई करते समय ऊपर से आ गिरा बड़ा पत्थर, दबकर ग्रामीण की मौत, दुर्गंध उठा तो मिली लाश