विविध भारत

Cyclone Nisarga Update: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, महाराष्ट्र में तूफान से 4 लोगों की मौत

-Cyclone Nisarga Update: चक्रवाती तूफान निसर्ग ने महाराष्ट्र ( Maharashtra ) में भारी तबाही मचाई है। तूफान की चपेट में आने से 4 लोगों की मौत हो गई। पुणे में दो लोगों की मौत हुई है।-महाराष्ट्र में अलग-अलग इलाकों में तीन और लोगों की मौत हुई है। तूफान ( Storm ) की वजह से कई जगहों पर सैकड़ों पेड़-बिजली के पोल उखड़ गए। कुछ घरों के नुकसान होने की भी खबरें आई है।-मौसम विभाग ( IMD Forecast ) ने महाराष्ट्र में भारी बारिश ( Heavy Rain ) को लेकर अलर्ट जारी किया है।
2 min read
• •
Updated: 4 Jun 2020, 10:03 AM IST
Cyclone Nisarga live update imd alert heavy rain in maharashtra
Cyclone Nisarga Update: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, महाराष्ट्र में तूफान से 4 लोगों की मौत

नई दिल्ली।
Cyclone Nisarga Update: चक्रवाती तूफान निसर्ग ने महाराष्ट्र ( Maharashtra ) में भारी तबाही मचाई है। तूफान की चपेट में आने से 4 लोगों की मौत हो गई। पुणे में दो लोगों की मौत हुई है। वहीं, महाराष्ट्र में अलग-अलग इलाकों में तीन और लोगों की मौत हुई है। तूफान ( Storm ) की वजह से कई जगहों पर सैकड़ों पेड़-बिजली के पोल उखड़ गए। कुछ घरों के नुकसान होने की भी खबरें आई है।

Weather forecast हालांकि, इस तूफान ने मुंबई में नुकसान नहीं पहुंचाया। लेकिन, मौसम विभाग ( IMD Forecast ) ने महाराष्ट्र में भारी बारिश ( Heavy Rain ) को लेकर अलर्ट जारी किया है। स्काईमेट के मुताबिक, तूफान निसर्ग का असर महाराष्ट्र के अलावा अन्य राज्यों में भी दिखाई देगा। मध्य प्रदेश, पंजाब समेत कई राज्यों में अगले भारी बारिश के आसार है। इसके अलावा राजस्थान, हरियाणा में तेज धूल भरी आंधी ( Thunderstorm ) की संभावना है।

कमजोर पड़ा तूफान, लेकिन असर रहेगा
बता दें कि मुंबई ( Mumbai ) तट से टकराने केबाद तूफान निसर्ग कमजोर पड़ गया है। लेकिन, इसका असर आज भी रहेगा। महाराष्ट्र में आज भारी बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं उत्तर भारत के कई इलाकों में भी बारिश की संभावना है।

बिजली सेवा बाधित
चक्रवात के चलते महाराष्ट्र के कई इलाकों में सैकड़ों बिजली के पोल धराशायी हो गए। जिसके चलते कई इलाकों में बिजली सेवा बाधित हो गई। पुणे डिप्टी जिला कलेक्टर जयश्री कटारे ने बताया कि शहर में कई जगहों पर पेड़ और बिजली के खंभे गिरने के कारण रास्ते अवरुद्ध हो गए। मुलशी तहसील में बिजली के झटके के कारण दो जानवरों की भी मौत हो गई।

इन राज्यों में भारी बारिश के आसार ( IMD Heavy Rain Alert )
चक्रवात के चलते उत्तर भारत में भी बारिश के आसार बने हुए हैं। पश्चिमी हिमालय, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, तेलंगाना और तटीय आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है। राजस्थान, हरियाणा में धूल भरी आंधी भी चल सकती है। दिल्ली एनसीआर में भी हल्की बारिश हो सकती है।

Updated on:
4 Jun 2020, 10:03 AM IST
Published on:
Also Read
View All
Surajpur News: सडक़ हादसे में पत्नी की मौत के बाद पति की संदिग्ध हालत में मृत्यु, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े बोलीं- … तो नहीं बख्शे जाएंगे दोषी

Ambikapur News: जेल अधीक्षक के बंगले के पीछे तालाब में मिला कृषि विभाग के लिपिक का शव, पहुंचे एएसपी

Surajpur Incident: सडक़ हादसे में पत्नी की मौत के बाद जमकर मचा था बवाल, सदमे में पति ने 25 दिन बाद की आत्महत्या, 2 मासूम बच्चे अनाथ

Baby Elephant Died: अब गुरु घासीदास टाइगर रिजर्व में मिला बेबी एलीफैंट का शव, वन विभाग को नहीं लगी भनक

Big Incident in Surguja: 2 साल के मासूम ने चबा लिया पॉप-पॉप पटाखा, मुंह में फटा और हो गई मौत, गोद में शव लेकर बिलखता रहा पिता