विविध भारत

‘Dawood Ibrahim एक नंबर का डरपोक, तुरंत कबूल कर लिया अपना गुनाह’

Dawood Ibrahim से पूछताछ करने वाले अधिकारी का खुलासा पाकिस्तान में अपनी अंतिम सांस ले रहा है दाऊद इब्राहिम
2 min read
Jun 19, 2019
Dawood Ibrahim
'Dawood Ibrahim एक नंबर का डरपोक, तुरंत कबूल कर लिया अपना गुनाह'

नई दिल्ली। भारत के मोस्ट वॉन्डेट डॉन Dawood Ibrahim को लेकर पूर्व सुपर कॉप बी वी कुमार ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। कुमार ने दावा किया है कि दाऊद एक बेहद डरपोक और सामान्य-सा दिखने वाला आदमी है। सख्ती से पूछताछ के दौरान दाऊद ने अपने सारे जुर्म कबूल कर लिए थे।

'डॉन ने कबूल किया था कि वह नंबर दो का धंधा करता है'

भारतीय सीमा शुल्क विभाग के अधिकारी और राजस्व खुफिया निदेशालय के पूर्व महानिदेशक बी.वी. कुमार ने अपनी किताब 'डीआरआई एंड डॉन्स' में दाऊद को लेकर कई और खुलासे किए हैं। कुमार ने कहा कि पूछताछ में दाऊद ( Dawood Ibrahim ) ने स्वीकार किया था कि वह नंबर दो का धंधा करता है। वह मुझसे हिंदी में बात कर रहा था। मुझे दाऊद एक शांत व्यक्ति लगा, जो हमेशा शांत दिखता था।

'सरकारों की सह ने दाऊद को बनाया डॉन'

दाऊद का एशिया के सबसे खतरनाक डॉनों में शामिल होने पर बीवी कुमार ने भारत की सरकारों पर तीखा हमला किया है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक इच्छाशक्ति की कमी की वजह से देखते ही देखते एक गुंडा सबसे खतरनाक डॉन बन गया।

'दाऊद ने सबको पैसों से खरीद लिया'

कुमार ने बताया कि दाऊद ने सभी को पैसों से खरीद लिया। बॉलीवुड कलाकारों से क्रिकेटर और शायद कुछ बड़े राजनेताओं को भी। लेकिन मेरे विचार से भारत के संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के साथ प्रत्यर्पण संधि करते ही, दाऊद को दुबई छोड़ना पड़ा और उसने पाकिस्तान में स्थाई शरण ले ली।

'अब नहीं रहा दाऊद के पास पावर'

पाकिस्तान में छिप पर बैठे दाऊद पर कुमार ने कहा कि वह अब उतना प्रभावशाली नहीं बचा है, जितना वह दुबई में था। दुबाई में वह कई सेलीब्रिटीज के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलता था। मेरा मानना है कि दाऊद इन दिनों स्वस्थ नहीं है, और वह शायद अपनी अंतिम सांस तक पाकिस्तान में ही रहे।

राशिद ने कराई दाऊद से सुपर कॉप की मुलाकात

दाऊद से मुलाकत को लेकर पूर्व सुपर कॉप ने कहा कि अंडरवर्ल्ड के एक कथित अपराधी राशिद अरबा ने उन्हें दाऊद इब्राहिम के शुरुआती ठिकानों की जानकारी दी थी। राशिद ने बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता दिलीप कुमार की बहन से शादी की थी।

Published on:
19 Jun 2019 07:17 pm
Also Read
View All
Surguja News: 100 छात्राएं कलेक्टर से मिलने 30 किमी निकलीं पैदल, रास्ते में रोकते रहे सहायक आयुक्त, लेकिन नहीं रुकीं, See Video

Koria News: डॉग शेल्टर में 9 माह से लटका है ताला, 1 भी नहीं रख पाए, नगरपालिका क्षेत्र में 500 से अधिक हुई कुत्तों की संख्या

MBBS Admission: अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में 96 तो मनेंद्रगढ़ में 41 एमबीबीएस स्टूडेंट ने लिया दाखिला, सामुदायिक भवन में शुरु होंगीं कक्षाएं

गहलोत का केंद्र पर हमला, जातिगत जनगणना में खामी छोड़ी तो ओबीसी दशकों पीछे जाएगा

Ambikapur Snake Bite: सुबह 4 बजे महिला ने कहा- पीठ में कुछ काट लिया है, पति ने बच्चों को हटाकर देखा तो बिस्तर पर लेटा था करैत, हुई मौत