विविध भारत

अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद का भाई मुंबई से गिरफ्तार, बिल्डर से उगाही का आरोप

अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के भाई इकबाल कासकार को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया है
2 min read
• •
Updated: 18 Sep 2017, 11:12 PM IST
Iqbal Kaskar

मुंबई। अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के भाई इकबाल कासकार को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया है। ठाणे क्राइम ब्रांच ने इकबाल कासकार को जबरन धन उगाही के मामले में गिरफ्तार किया है। इकबाल पर एक बिल्डर से रंगदारी के लिए धमकाने का आरोप है।


बिल्डर से मांगता था रंगदारी
मिली जानकारी के मुताबिक इकबाल गैंग के लोग बिल्डर को लंबे समय से धमकी दे रहे थे। जिसके बाद उसने इकबाल की शिकायत मुंबई पुलिस से की। दाउद के भाई इकबाल कासकार को मुंबई पुलिस के एनकाऊंटर स्पेशलिस्ट प्रदीप शर्मा ने गिरफ्तार किया है। फिलहाल इकबाल कासकार से पूछताछ की जा रही है।


ब्रिटेन में दाऊद की संपत्ति जब्त

कुछ समय पहले ही ब्रिटेन में दाऊद की संपत्ति को जब्त कर लिया गया है। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, ब्रिटेन सरकार ने दाऊद की 4000 करोड़ की संपत्ति को जब्त कर लिया है। आपको बता दें कि दाऊद की तलाश में और उसको भारत लाने में केंद्र की मोदी सरकार लंबे समय से कोशिशें कर रही हैं। इसको लेकर भारत ने कई देशों के साथ डिप्लोटिक रिश्तों को इस मुकाम तक पहुंचाया है कि वो सभी देश दाऊद को खोजने के लिए भारत की मदद करें और शायद उसी का नतीजा है कि आज ब्रिटेन ने दाऊद की 4000 करोड़ की संपत्ति को जब्त कर दिया है।


दाऊद के होटल और घर हुए जब्त
सरकार के द्वारा जब्त की गई संपत्ति में वॉरविकशर में दाऊद का एक होटल और उसके कई घर शामिल हैं। आपको बता दें कि भारत दाऊद इब्राहिम पर कार्रावाई को लेकर ब्रिटेन पर लगातार दबाव बन रहा था। भारत को इससे पहले भी ब्रिटेन की तरफ से दाऊद को लेकर बड़ी कामयाबी मिली थी। ब्रिटेन ने इससे पहले कहा था कि वो दाऊद पर लगे वित्तीय प्रतिबंधों को जारी रखेगा। आपको बता दें कि भारत में दाऊद को मुंबई में 1993 के विस्फोट सहित अपराध और आतंकवाद के विभिन्न अपराधों के लिए वॉन्टेड करार दिया हुआ है।


दाऊद के 21 नाम
इससे पहले ब्रिटेन की तरफ से एक रिपोर्ट जारी की गई थी, जिसमें दाऊद के तीन पाकिस्तानी ठिकानों के बारे में बताया गया था। इस रिपोर्ट में यह भी कहा गया था कि ब्रिटेन में दाऊद ने 21 फर्जी नामों से संपत्ति ले रखी है। उसके 21 नामों में अब्दुल, शेख, इस्माईल, अब्दुल अजीज, अब्दुल हमीद, अब्दुल रहमान, शेख, मोहम्मद, इस्माईल, अनीस, इब्राहिम, शेख, मोहम्मद भाई, बड़ा भाई, दाऊद भाई, इकबाल, दिलीप, अजीज, इब्राहिम, दाऊद, फारूकी, अनीस इब्राहिम, दाऊद, हसन, शेख, कासकर, दौद हसन, शेख इब्राहिम, मेमन कासकर, दाऊद हसन, इब्राहिम मेमन, दाऊद इब्राहिम, साबरी दाऊद, साहब, हाजी, और सेठ बड़ा शामिल हैं।


PAK करता रहा है दाऊद के वहां होने से इनकार
इसके अलावा यूके में ट्रेजरी ऑफिस की अपडेटेट सूची में दाऊद के भारत और पाकिस्तानी पासपोर्ट नंबर और पाक में तीन फर्जी पते शामिल हैं। आपको बता दें कि पाकिस्तान शुरू से ही दाऊद के वहां होने से इनकार करता रहा है, लेकिन समय-समय पर भारत भी उसे ये सबूत देता आया है कि दाऊद को पाकिस्तान ने ही पनाह दी हुई है।


दाऊद के 3 पाकिस्तानी अड्डे
पाकिस्तान में दाऊद के तीन पते भी मिले हैं जिन्हें ट्रेजरी ने सूजीबद्ध किया है। पहला पता, हॉउस नंबर 37, 30वीं गली, डिफेंस हॉउसिंग अथारिटी, कराची पाकिस्तान का है। दूसरा पता, नूरबंद कराची पाकिस्तान(पलातिअल बंगलो इन द हिली एरिया) है। और तीसरा पता व्हाइट हॉउस, नियर सऊदी मास्क्यू, क्लिफटॉन, कराची पाकिस्तान है।

Published on: