विविध भारत

चीन-पाकिस्तान पर रक्षा मंत्री का बयान, हम 56 इंच का सीना बार-बार नहीं दिखाएंगे

ग्वालियर में अल्प प्रवास कार्यक्रम में बोलीं रक्षा मंत्री, हम युद्ध के रास्ते पर नहीं हैं, लेकिन हर स्थिति से निपटने के लिए सेना है तैयार

2 min read
Sep 15, 2017
sitaraman

ग्वालियर: पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान और चीन के साथ सीमा विवाद को लेकर बढ़ते तनाव को लेकर देश की पहली महिला रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण का अहम बयान आया है। गुरुवार को अल्प प्रवास के लिए ग्वालियर पहुंची सीतारमण ने कहा कि भारत को युद्ध का रास्ता नहीं चाहिए, लेकिन हम किसी भी स्थिति में अपने दुश्मन से निपटने के लिए सक्षम हैं। उन्होंने कहा कि हमें बार-बार 56 इंच का सीना दिखाने की जरुरत नहीं है, हमारी सेना इतनी काबिल है कि किसी भी स्थिति का माकूल जवाब दे सके। सीतारमण ने कहा कि भारत के द्वारा सीमा संबंधित मु्द्दों को व्यापक तरीके से संभाला जा रहा है, साथ ही हम ये भी सुनिश्चित करके चल रहे हैं कि इससे देश को नुकसान न हो।

'हम जंग नहीं चाहते, लेकिन उससे बचेंगे भी नहीं'
निर्मला सीतारमण ने कहा, 'हम जंग के रास्ते पर नहीं जा रहे, लेकिन मैं यह कहना चाहूंगी कि हमारी सेनाएं किसी भी हालात से निपटने के लिए तैयार हैं।' आपको बता दें कि रक्षा मंत्री का ये बयान ऐसे समय में आया है, जब पाकिस्तान पिछले कुछ दिनों से सीमा पर लगातार सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है। निर्मला सीतारमण ने साफ लहजे में पाकिस्तान और चीन को चेताते हुए ये बता दिया है कि या तो पड़ोसी मुल्क अपनी हरकतों से बाज आ जाएं, नहीं भारत की सेना हर अंदाज में उनको जवाब देने के लिए तैयार है।

आज ही पाक गोलीबारी में शहीद हुआ BSF जवान
रक्षा मंत्री के बयान के एक दिन बाद यानि कि आज ही पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन किया है, जिसमें बीएसएफ का एक जवान शहीद हो गया है। यह घटना अर्निया सेक्टर में हुई। घायल होने के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जवान की पहचान कॉन्स्टेबल ब्रिजेंद्र बहादुर के तौर पर हुई है। वह यूपी के बलिया जिले के रहने वाले थे।

चीन भी समय-समय पर दिखाता है अकड़
सीमा पर तनाव सिर्फ पाकिस्तान के मोर्चे पर नहीं है। चीन से भी लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल पर टकराव लगातार जारी है। सिक्किम सेक्टर के डोकलाम में तो दोनों देशों की फौज महीनों तक एक दूसरे के सामने जमी रही। वहीं, लद्दाख में पेंगॉन्ग झील के नजदीक भी दोनों देशों के जवानों में झड़प की खबरें सामने आ चुकी हैं।

Published on:
15 Sept 2017 01:32 pm
Also Read
View All
Snake Bite Case: 10 वर्षीय बच्चे को सांप ने डसा, डॉक्टरों ने डेढ़ घंटे तक नहीं किया इलाज, हालत बिगड़ी तो कहा- यहां से ले जाओ

Ambikapur Car Accident Video: नेशनल हाइवे पर खड़े ट्रक से जा भिड़ी तेज रफ्तार कार, उड़े परखच्चे, 1 युवक की मौत, दूसरा गंभीर

Fertilizer scam in Koria: सोसायटी मैनेजर की एक और करतूत, 115 किसानों को कागजों में बांट दिया खाद, जबकि गोदाम था सील

MCB Hospital News: रेफर करने के 6 घंटे बाद आई एंबुलेंस, महिला की मौत, CMHO और सुप्रीटेंडेंट बोले- हमें तो पता ही नहीं है

Pre BEd Entrance Exam Rules: प्री-बीएड और बीएससी नर्सिंग एंट्रेंस एग्जाम 11 को, व्यापमं के हैं सख्त नियम, चप्पल में देनी होगी परीक्षा, ये चीजें बैन