विविध भारत

पॉल्‍यूशन से निपटने के लिए दिल्ली का ये है नया नुस्खा, आप भी जानिए

प्रमुख चौराहों पर ट्रैफिक सिग्नल के साथ लग रहे हैं एयर क्‍वालिटी इंडेक्‍स डिसप्ले

2 min read
pollution, delhi pollution, kejriwal plane, pollution news in hindi
file photo

नई दिल्‍ली। दिल्‍ली में प्रदूषण की लगातार खराब हो रही स्थिति को देखते हुए एक के बाद एक नए उपाय तलाशे जा रहे हैं। इसी क्रम में अब यहां प्रमुख चौराहों पर एयर क्‍वालिटी इंडेक्‍स डिस्‍प्‍ले लगाए जाने लगे हैं। इससे लोगों को राह चलते पता चल सकेगा कि उस इलाके में प्रदूषण का लेवल क्‍या है। अभी तक दिल्‍ली के विभिन्न इलाकों में 50 ऐसे डिस्‍प्‍ले बोर्ड लगाए जा चुके हैं। अगले महीने तक 100 डिसप्ले और लगाए जाएंगे। इन डिसप्ले पर केवल प्रदूषण का स्‍तर ही नहीं बल्कि एडवायजरी भी जारी होगी कि इससे स्‍वास्‍थ्‍य पर क्‍या असर पड़ेगा। गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से दिल्‍ली और उसके आसपास के इलाकों में प्रदूषण का स्‍तर लगातार गिरता जा रहा है। इसको लेकर नेशनल ग्रीन टि्रब्‍यूनल (एनजीटी) भी नाराजगी जता चुका है। प्रदूषण से बचने के लिए समय-समय पर एडवायजरी भी जारी की गई है।

क्‍या-क्‍या होगा डिस्‍प्‍ले में

बोर्ड पर दिन भर के प्रदूषण स्‍तर के बारे में जानकारी तो रहेगी साथ ही यह भी बताया जाएगा कि किस समय यहां खतरनाक स्थिति है। इसके साथ ही इसका शरीर पर क्या प्रभाव पड़ेगा इसको लेकर पूरी जानकारी बोर्ड पर दिखेगी।

कहां-कहां होगा डिस्‍प्‍ले बोर्ड

ट्रैफिक सिग्‍नल के अलावा सभी बस अड्डों, मेट्रो, स्‍टेशन, रेलवे स्‍टेशन, अस्‍पताल के अलावा उन सार्वजनिक जगहों पर भी डिस्‍प्‍ले होगा जहां लोगों का आवागमन ज्‍यादा हो। इसके लिए दिल्‍ली ट्रैफिक पुलिस और सेंट्रल पॉल्‍यूशन कंट्रोल बोर्ड के साथ मिलकर बोर्ड लगाया जा रहा है।

प्रदूषण में टॉप शहरों में है दिल्‍ली

सेंट्रल पॉल्‍यूशन कंट्रोल बोर्ड ने देश भर के सर्वाधिक प्रदूषित शहरों की जो सूची जारी की है उसमें दिल्‍ली चौथे स्‍थान पर है। जबकि साल 2017 का सबसे प्रदूषित शहर गाजियाबाद है। उसके बाद दूसरे नंबर पर गुड़गांव है जबकि कानपुर तीसरे नंबर है। देश भर में 30 ऐसे शहर है जो कि प्रदूषण के मामले में पुअर कैटेगरी में शामिल हैं।

Updated on:
19 Jan 2018 02:13 pm
Published on:
19 Jan 2018 01:51 pm
Also Read
View All
Fertilizer scam in Koria: सोसायटी मैनेजर की एक और करतूत, 115 किसानों को कागजों में बांट दिया खाद, जबकि गोदाम था सील

MCB Hospital News: रेफर करने के 6 घंटे बाद आई एंबुलेंस, महिला की मौत, CMHO और सुप्रीटेंडेंट बोले- हमें तो पता ही नहीं है

Pre BEd Entrance Exam Rules: प्री-बीएड और बीएससी नर्सिंग एंट्रेंस एग्जाम 11 को, व्यापमं के हैं सख्त नियम, चप्पल में देनी होगी परीक्षा, ये चीजें बैन

Teacher Commits Suicide: अंबिकापुर में शिक्षक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पत्नी के साथ मॉर्निंग वॉक से लौटा था घर

Political War: वित्त मंत्री बोले- जय-वीरू के झगड़े में नहीं बना मेडिकल कॉलेज अस्पताल भवन, हमनें 100 करोड़ दिए, टीएस सिंहदेव ने दिया ये जवाब