विविध भारत

पहाड़ों पर बर्फबारी से उत्तर भारत में बढ़ी ठिठुरन, दिल्ली में शीतलहर का प्रकोप जारी

पहाड़ी राज्यों हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में हो रही जमकर बर्फबारी ने मैदानी इलाकों में हालात पूरी तरह से असमान्य कर दिए हैं।

2 min read
crime

नई दिल्ली। पहाड़ी राज्यों हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में हो रही जमकर बर्फबारी ने मैदानी इलाकों में हालात पूरी तरह से असामान्य कर दिए हैं। खासकर उत्तर भारत पूरी तरह से कड़ाके ठंड और बर्फीली हवाओं की जद में आया है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत उत्तर प्रदेश, हरियाणा, बिहार व पंजाब में शीत हवाएं चल रही हैं। आलम यह है कि लगातार बढ़ रही सर्दी के कारण सुबह और शाम में लोगों को घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। वहीं, ठंड के साथ बरस रहे कोहरे ने यातायात व्यवस्था को ठप कर दिया है। धुंध और कोहरे की वजह से जहां एयरपोर्ट पर उड़ाने प्रभावित हो रही हैं, वहीं कई ट्रेन अपने निर्धारित समय से काफी लेट चल रही हैं। जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में हिमाचल के कई इलाकों में बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार हिमाचल की राजधानी शिमला व कुफरी समेत कई स्थानों पर भारी बर्फबारी हो सकती है। इसके अलावा बिहार की राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में चल रही सर्द हवाओं के कारण ठंड बढ़ गई है। मंगलवार को हालांकि, मौसम साफ है तथा सुबह से ही खिली धूप निकली, जिससे ठंड से मामूली राहत मिली। बिहार के गया का मंगलवार को न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसमविदों का कहना है कि सोमवार को आसमान पर घिरे बादल हट गए हैं और धूप निकली है, जिससे लोगों को ठंड से मामूली राहत मिली है। आने वाले एक-दो दिनों में सर्दी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। इस दौरान ठंडी हवाएं चलेंगी जिससे ठिठुरन और बढ़ने की संभावना है।

Updated on:
09 Jan 2019 07:40 am
Published on:
09 Jan 2019 07:33 am
Also Read
View All
Water crisis in Mainpat: Video: मैनपाट में 100 बस्तियों के लोग पी रहे नदी-नाले का गंदा पानी, सीएम ने कलेक्टर को लगाया फोन, कहा- जल्दी व्यवस्था करो

Gang rape case: विधायक बोले- नाबालिग लड़कियों के साथ गैंगरेप की घटना सभ्य समाज के लिए कलंक, लेकिन कांग्रेसी सेंक रहे राजनीतिक रोटियां

Pickup accident: 30 बारातियों से भरी पिकअप पलटी, महिला समेत 2 की मौत, दर्जनभर घायलों में 4 की हालत गंभीर

Drowned in river: नदी में नहाने गए युवा चाचा-भतीजे की डूबकर मौत, दोस्त की बची जान, 10 दिन पहले डूब गए थे मामा-भांजी

Protest to put body on road: Video: महिला गार्ड का शव सडक़ पर रखकर परिजनों ने प्रदर्शन, संकल्प अस्पताल प्रबंधन से मुआवजे की मांग