7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नए साल पर एक्टर प्रकाश राज ने किया लोकसभा चुनाव लड़ने का ऐलान, नहीं बताया संसदीय क्षेत्र का नाम

लंबे समय से मोदी सरकार पर निशाना साधते आ रहे फिल्म अभिनेता प्रकाश राज ने नए साल के अवसर पर राजनीति में प्रवेश करने का बड़ा ऐलान किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 1 Jan 2019, 12:42 PM IST

Prakash Raj

नए साल पर एक्टर प्रकाश राज ने किया लोकसभा चुनाव लड़ने का ऐलान, नहीं बताया संसदीय क्षेत्र का नाम

नई दिल्ली। लंबे समय से मोदी सरकार पर निशाना साधते आ रहे फिल्म अभिनेता प्रकाश राज ने नए साल के अवसर पर राजनीति में प्रवेश करने का बड़ा ऐलान किया है। यही नहीं प्रकाश राज ने 2019 लोकसभा चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ने का भी ऐलान किया है। आपको बता दें कि साउथ फिल्मों के बड़े अभिनेता प्रकाश हाल से पहले सुपर स्टार रजनीकांत और कमल हासन भी राजनीति में आने की घोषणा कर चुके हैं।

नए साल पर प्रकाश राज ने ट्वीट करते हुए कहा सभी को शुभकामनाएं दी। प्रकाश ने ट्वीट में लिखा कि 'सभी को हैप्पी न्यू ईयर... एक नई शुरुआत। उन्होंने लिखा कि ज्यादा जिम्मेदारी और आपके समर्थन के साथ मैं निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अगला लोकसभा चुनाव लड़ूंगा। इस दौरान उन्होंने अपने संसदीय क्षेत्र के बारे में तो कुछ नहीं बताया। हालांकि जल्द ही इसका भी खुलासा करने की बात कही। आपको बता दें कि प्रकाश राज कई मौके पर पीएम मोदी की आलोचना करके अचानक सुर्खियों में आ गए थे।

नेशनल अवार्ड से सम्मानित प्रकाश राज

प्रकाश राज नेशनल अवार्ड से सम्मानित हो चुके हैं। उन्होंने पत्रकार गौरी लंकेश हत्या कांड को लेकर प्रधानमंत्री मोदी की चुप्पी पर गहरी नाराजगी जताई थी। इसके साथ ही उनको अपने से भी बड़ा एक्टर करार दिया था। यही नहीं उन्होंने अपना नेशनल अवार्ड लौटने की धमकी भी दी थी। हालांकि जब इस मसले ने तूल पकड़ा तो उनको बाद में सफाई देनी पड़ी थी।

हिंदी और तमिल समेत कई भाषाओं में कर चुके हैंं काम

मशहूर अभिनेता हिंदी और तमिल समेत कई भाषाओं में काम कर चुके हैंं। प्रकाश राज के राजनीति में आने की लंबे समय से अटकले लगाई जा रही थीं। उन्होंने राजनीतिक पारी शुरू करने के लिए नए साल जैसे मुबारक मौके को चुका। यही कारण है कि नए साल के पहले ही दिन उन्होंने लोकसभा चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है, लेकिन यह साफ नहीं हो सका है कि वह किस प्रदेश से चुनाव लड़ेंगे। वहीं, एक्टर से जुड़े नजदीकी सूत्रों का कहना है कि वह कर्नाटक में किसी संसदीय सीट से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैंं।