विविध भारत

Delhi: 21 मई से हॉस्पिटल में भर्ती है COVID-19 मरीज, लेकिन आखिरी 5 रिपोर्ट में कोई परिणान नहीं

देश में तेजी से बढ़ रहे हैं coronavirus के मामले Delhi में COVID-19 मरीज आखिरी 5 रिपोर्ट में कोई परिणान नहीं सात टेस्ट में दो की रिपोर्ट पॉजिटिव, पांच में न तो पॉजिटिव और न ही निगेटिव
2 min read
• •
Updated: 27 Jun 2020, 12:08 PM IST
Delhi: covid 19 patient last five report neither negative nor positive
दिल्ली में कोरोना का एक ऐसा मामला सामने आया है, जो चर्चा का विषय बन चुका है।

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस ( coronavirus ) काफी तेजी से फैलता जा रह है। आलम ये है कि कोरोना संक्रमितों ( COVID-19 ) का आंकड़ा पांच लाख के करीब पहुंच गया है। इस महामारी को रोकने और उसकी चेन को तोड़ने के लिए लॉकडाउन ( India Lockdown ) लागू है। इसके बावजूद संक्रमण पर रोक नहीं लग रहा है। खासकर, देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली ( coronavirus in Delhi ) और आर्थिक राजधानी मुंबई ( coronavirus in Mumbai ) में सबसे ज्यादा बुरी हालत है। इसी बीच दिल्ली से कोरोना का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सबको हैरान कर दिया है। बताया जा रहा है कि कोरोना का एक मरीज पिछले 35 दिनों से हॉस्पिटल में भर्ती है, लेकिन आखिरी पांच रिपोर्ट ( corona Report ) में कोई परिणाम नहीं आया है और ना ही उसे हॉस्पिटल से छुट्टी दी जा रही है।

आखिरी पांच रिपोर्ट में कोई परिणाम नहीं

दरअसल, के विजय ( K Vijay ) नामक कोरोना मरीज 21 मई से राम मनोहर लोहिया ( RML Hospital ) हॉस्पिटल में भर्ती हैं। यानी 35 दिनों ने उनका सात बार सैंपल लिया गया है। पहले दो सैंपल में उनकी रिपोर्ट COVID-19 पॉजिटिव आया। लेकिन, पांच रिपोर्ट में न तो पॉजिटिव आ रहा है और ना ही निगेटिव। उनका कहना है कि शुरुआत में उन्हें खांसी और फीवर थी, जिसके बाद विजय को एडमिट किया गया। लेकिन, अब वह पूरी तरह ठीक हैं। उन्होंने कहा कि तीन दिन पहले भी उनका सैंपल लिया गया था, लेकिन रिपोर्ट में कुछ नहीं आया। विजय ने एक मीडिया हाउस को फोन पर बताया कि वह पूरी तरह ठीक हैं। सुबह शाम केवल उन्हें विटामिन-C की गोली दी जाती है। विजय का कहना है कि इन सबसे बावजदू उन्हें डिस्चार्ज नहीं किया जा रहा है। हालांकि, यह कोई पहला मामला नहीं है इससे पहले भी एक मरीज ने इस तरह के आरोप लगाए थे।

कई और मरीजों ने लगाए गंभीर आरोप

वहीं, कई मरीजों का यहां तक कहना है कि कोरोना सैंपल लेने के बाद उन्हें तुरंत लैब में नहीं भेजा जाता है। काफी समय तक वह बाहर पड़ रहता है। कुछ मरीज ने इसके वीडियो और फोटो भी शेयर किए हैं। हालांकि, यह पता नहीं चल सका है कि यह कोविड-19 के सैंपल हैं या किसी और के। वहीं, हॉस्पिटल के प्रवक्ता का कहना है कि जब संक्रमण बॉर्डर पर होती है तो इस तरह के परिणाम सामने आते हैं। उन्होंने कहा कि जब तक रिपोर्ट निगेटिव नहीं आएगी तब तक कैसे छुट्टी दे सकते हैं। यहां आपको बता दें कि दिल्ली में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 77240 पहुंच चुका है। जबकि, 2492 लोगों की मौत हो चुकी है।

Published on: