विविध भारत

दिल्ली: आर्चीज फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दमकल की 20 गाड़ियां मौके पर

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के करोल बाग स्थित होटल और फिर पश्चिमपुरी अग्निकांड के बाद नारायणा में आग लगने की खबर सामने आई है।
2 min read
news
दिल्ली: नारायणा के पेपर कार्ड फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दमकल की 20 गाड़ियां मौके पर

दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के करोल बाग स्थित होटल और फिर पश्चिमपुरी अग्निकांड के बाद नारायणा में आग लगने की खबर सामने आई है। यहां गुरुवार सुबह एक आर्चीज फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। फैक्ट्री से आग की लपटें और धुएं का गुबार निकलते देख लोगों के होश उड़ गए। स्थानीय लोगों ने तभी घटना की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूप और दमकल विभाग को दी। सूचना पर पहुंची दमकल की 20 गाड़ियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। वहीं इससे पहले पश्चिमपुरी इलाके में बुधवार रात एक झुग्गी बस्ती में अचानक भीषण आग लग गई। जानकारी के अनुसार हादसे में लगभग 250 झुग्गियां जलकर खाक हो गईं। सूचना पाकर पहुंची दमकल की 20 गाड़ियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। घटनास्थल पश्चिमपुरी पॉकेट ए के अंतर्गत आता है, जो पंजाबी बाग के बेहद करीब है।

250 झुग्गियां जलकर खाक

दमकल विभाग के अनुसार घटना की जानकारी करीब 1:15 बजे मिली। सूचना मिलते ही दमकल की 28 गाड़ियों को घटनास्थल के लिए रवाना कर दिया गया। घटनास्थल बेहत व्यस्त और संकरी गलियों के पास होने के चलते दमकल के वाहनों को मौके तक पहुंचने में एक घंटे से अधिक का समय लगा। वहीं, घटनास्थल से पुलिस को कई छोटे-छोटे सिलेंडर बरामद हुए हैं। पुलिस इनको अवैध रूप से रखने का मामला जोड़कर चल रही हैं। वहीं, हादसे की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। दमकल विभाग के एक अधिकारी एसके दुआ ने बताया कि हादसे में लगभग 250 झुग्गियां जलकर खाक हो चुकी हैं। इस दौरान एक महिला भी आग की चपेट में आ गई।

आपको बता दें कि इससे पहले दिल्ली के करोल बाग इलाके में एक होटल में आग लगने की घटना में 17 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में म्यांमार की दो महिलाएं भी हैं। मध्य दिल्ली के पुलिस उपायुक्त मंदीप रंधावा के अनुसार म्यांमार की दो महिलाएं- म्या-म्या त्वे (45) और दाहला-मे (67) की इस हादसे में मौत हो गई।

Updated on:
14 Feb 2019 11:45 am
Published on:
14 Feb 2019 09:12 am