विविध भारत

इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने पर मिलेगी Subsidy, दो पहिया में 30 हजार और कार पर डेढ़ लाख तक होंगे क्रेडिट

Subsidy On Electric Vehicles : इलेक्ट्रिक वाहन नीति के तहत दिल्ली सरकार इलेक्ट्रिक गाड़ियां खरीदने पर सब्सिडी देगी वाहनों पर मिलने वाली सब्सिडी की रकम सात दिनों के अंदर खाते में होगी केडिट
less than 1 minute read
• •
Updated: 19 Aug 2020, 10:46 AM IST
vehicle1.jpg
Subsidy On Electric Vehicles

नई दिल्ली। अभी तक सरकार मकान और जमीन लेने आदि पर सब्सिडी दे रही थी, लेकिन अब दिल्ली सरकार (Delhi Government) ने इस दिशा में नया कदम बढ़ाया है। अब दिल्ली में रहने वालों को इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद पर भी छूट (Subsidy) मिलेगी। इलेक्ट्रिक वाहन नीति (Electric Vehicle Policy) के तहत दोपहिया वाहन के लिए आपके खाते में 30 हजार और कार के लिए 1.5 लाख रुपए आएंगे। अच्छी बात यह है कि ये रकम महज सात दिनोें के अंदर आपके बैंक अकाउंट में क्रेडिट हो जाएगी।

दिल्ली की अर्थव्यवस्था एवं रोजगार को बढ़ावा देने और प्रदूषण के स्तर को कम करने के मकसद से मुख्‍यमंत्री केजरीवाल सरकार ने 7 अगस्त को इलेक्ट्रिक वाहन नीति को लांच किया था। इसके लिए पूरा ईकोसिस्‍टम तैयार किया जा रहा है। नए वाहन खरीदने पर इंसेंटिव देने, मजबूत चार्जिंग इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर तैयार करने एवं विभिन्‍न स्रोतों के जरिए फंडिंग शामिल करने आदि पर जोर दिया जा रहा है।

ज्यादा चार्जिंग स्टेशन तैयार करने का लक्ष्य
इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने के बाद चार्जिंक की दिक्कत न हो इसके लिए सरकार चार्जिंग इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर को मजबूत बनाने पर काम कर रही है। उन स्‍थानों की पहचान की जा चुकी है जहां चार्जिंग स्‍टेशन लगने हैं। पहले साल में 200 चार्जिंग स्टेशन बनाए जाने है, इसके लिए काम तेजी से किया जा रहा है।

ऑनलाइन मिलेगी सब्सिडी
इलेक्ट्रिक वाहन नीति के तहत गाड़ी खरीदने पर व्यक्ति को सब्सिडी सीधे उसके बैंक खाते में मिलेगी। ये रकम ऑनलाइन ट्रांसफर की जाएगी, जो अपने आप सात दिनों के अंदर क्रेडिट हो जाएगी। दस दौरान पारदर्शिता बनी रहे इसके लिए टीम नियुक्त की गई है, जो पूरे प्रणाली पर नजर रखेंगे।

Published on: