विविध भारत

निजामुद्दीन औलिया दरगाह में महिलाओं के प्रवेश पर दिल्ली HC में 10 दिसंबर को सुनवाई

कानून की छात्राओं ने अपनी याचिका में कहा है कि महिलाओं को भी दरगाह परिसर में स्थित भीतरी कक्ष तक जाने की अनुमति मिलनी चाहिए।

less than 1 minute read
Dec 08, 2018
निजामुद्दीन औलिया दरगाह में महिलाओं के प्रवेश पर दिल्ली HC में 10 दिसंबर को सुनवाई

नई दिल्ली। सबरीमला के बाद अब दिल्ली के ऐतिहासिक निजामुद्दीन औलिया दरगाह में महिलाओं के प्रवेश की मांग तेज हो चुकी है। दिल्‍ली हाई कोर्ट में इस संबंध में एक जनहित याचिका दायर की गई थी। जिसपर सुनवाई के लिए कोर्ट तैयार हो गई है। आने वाले 10 दिसंबर को लॉ की महिला स्‍टूडेंट्स द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई होगी।

दरगाह परिसर में जाने का महिलाओं ने मांगा हक

कानून की छात्राओं ने अपनी याचिका में कहा है कि महिलाओं को भी दरगाह परिसर में स्थित भीतरी कक्ष तक जाने की अनुमति मिलनी चाहिए। याचिका में कहा है कि इस बारें में हमने दिल्ली पुलिस सहित कई प्राधिकारों से आग्रह किया लेकिन कोई जवाब नहीं मिला, इसलिए हमने अदालत का दरवाजा खटखटाया है। इस जनहित याचिका में यह भी कहा गया है कि दरगाह के बाहर हिंदी और अंग्रेजी में नोटिस लगा है कि महिलाओं के प्रवेश की अनुमति नहीं है।

अजमेर शरीफ और हाजी अली दरगाह का दिया उदाहरण

निजामुद्दीन औलिया दरगाह में प्रवेश के लिए इजाजत मांगने वाली याचिका में अजमेर शरीफ और हाजी अली दरगाह का उदाहरण दिया है। जहां महिलाओं को भीतर तक प्रवेश का अधिकार है। इसके अलावा याचिका में सुप्रीम कोर्ट द्वारा सबरीमला मंदिर में भी महिलाओं को प्रवेश का अधिकार मिलने के फैसले का भी जिक्र किया गया है।

Published on:
08 Dec 2018 05:49 pm
Also Read
View All
Surguja weather: दोपहर बाद सरगुजा में बदला मौसम का मिजाज, 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा, गिरे पेड़

Jabalpur cruise accident: झुमका जलाशय में भी हो सकता है जबलपुर जैसा हादसा! क्रूज से कराते हैं सैर, लेकिन पर्याप्त लाइफ जैकेट नहीं, डस्टबीन में मिलीं शराब की बोतलें

Children drowned: नदी में नहाने उतरे 2 मासूम बालक-बालिका की डूबकर मौत, किनारे पड़े थे कपड़े, लेकिन गायब थे बच्चे

International Labour Day: अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर महापौर और सभापति ने सफाई कर्मियों के पखारे पैर, किया सम्मानित

IG action in fire case: पटाखा-प्लास्टिक गोदाम में आग: संचालकों पर लगी धारा देख IG हुए नाराज, कहा- इसमें गैर जमानती धाराएं क्यों नहीं जोड़ी?