विविध भारत

Delhi : स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन का आरोप, पानी के टैंकर को किसानों तक नहीं पहुंचने दे रही पुलिस

किसानों के मंच पर लगा राजनेताओं का जमावड़ा। आप नेताओं ने लगाया पानी मुहैया कराने से रोकने का आरोप।
less than 1 minute read
• •
Updated: 29 Jan 2021, 1:29 PM IST
satyendra jain
पुलिस पर लगाया पानी मुहैया कराने से रोकने का आरोप।

नई दिल्ली। बीती रात भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत द्वारा गिरफ्तारी देने से इनकार करने के बाद से किसान आंदोलन अब सियासी मुद्दा बन गया है। आज सुबह से आरएलडी, सपा, आप व अन्य पार्टियों के नेता मंच पर पहुंचकर राकेश टिकैत से मिल रहे हैं। इस बीच दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन और आप नेता राघव चड्ढा ने आरोप लगाया है कि पुलिस वाले किसानों तक पानी के टैंकर भी नहीं पहुंचने दे रहे हैं।

सत्येंद्र जैन ने कहा कि जब इस बारे में पुलिस से जानकारी मांगी तो उन्होंने कहा कि उन्हें ऊपर से आदेश मिले हैं। सत्येंद्र जैन ने आरोप लगाया है कि पुलिस वाले बीजेपी के आदेशों पर काम कर रहे हैं। बीजेपी नेता के लोग किसानों के साथ अपना बदला ले रहे हैं। बता दें कि कुछ देर पहले दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया राकेश टिकैत से मिलने गाजीपुर बॉर्डर पहुंचे थे। जानकारी के मुताबिक कल रात राकेश टिकैत ने सीएम अरविंद केजरीवाल से पानी की मांग की थी।

Updated on:
29 Jan 2021, 1:29 PM IST
Published on: