विविध भारत

PM के नाम पर VIP सुविधा लेने के आरोप में राष्ट्रपति से सम्मानित कथक सम्राट पुलकित महाराज गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने देश के जाने-माने कथक सम्राट पुलकित मिश्र उर्फ पुलकित महाराज को रोहिणी सेक्टर-18 से गिरफ्तार कर लिया है।
2 min read
• •
Updated: 28 Sep 2018, 7:10 PM IST
PM के नाम पर VIP सुविधा लेने के आरोप में राष्ट्रपति से सम्मानित कथक सम्राट पुलकित महाराज गिरफ्तार
PM के नाम पर VIP सुविधा लेने के आरोप में राष्ट्रपति से सम्मानित कथक सम्राट पुलकित महाराज गिरफ्तार

नई दिल्ली। देश का जाना-माना कथक सम्राट पुलकित मिश्र उर्फ पुलकित महाराज को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने शुक्रवार को रोहिणी सेक्टर-18 से गिरफ्तार कर लिया है। पुलकित महाराज पर आरोप है कि वह बड़े बड़े नेताओं और मंत्रियों के साथ अपनी फोटो दिखाकर धाक जमाता था। बता दें कि पुलकित सम्राट राष्ट्रपति से भी सम्मानित हो चुका है और पीएम नरेंद्र मोदी के नाम पर वीवआइपी सुविधा लेते थे। गिरफ्तार होने के बाद उन्होंने कई बड़े खुलासे किए हैं, जिससे पुलिस भी हैरान है। अब पुलिस आरोपी से पूछताछ कर उसके द्वारा किए गए फर्जीवाड़ों की फेहरिस्त तैयार करने में जुटी है।

राज्य सरकारों को भेजता था फर्जी मेल

आपको बता दें अबतक पुलिस को मिली जानकारी के मुताबिक कथक सम्राट पुलकित महाराज जब भी दिल्ली से बाहर किसी दूसरे राज्य में जाता था तो वह केंद्र सरकार की ओर से राज्य सरकार को एक फर्जी मेल भेजता था। इस मेल मे बताता था कि राष्ट्रपति सम्मानित देश के जाने-माने कथक सम्राट उनके यहां आने वाले हैं। इसलिए उन्हें राज्य अतिथि की तरह ही वीआइपी सुविधाएं दी जाएं। राज्य के संबंधित अधिकारी उसे सही मानकर सभी सुविधाएं उन्हें उपलब्ध कराते थे। पुलिस को पता चला है कि आरोपी ने इस तरह से कई बार फायदा उठा चुका है। पुलकित महाराज पर आरोप है कि वह अपने आगे-पीछे सरकारी सुरक्षा लेकर बड़े ही शान से घूमता था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी कथक सम्राट केन्द्र सरकार, राष्ट्रपति भवन और प्रधानमंत्री कार्यालय में ऊंची पकड़ का दावा करता था। इसके लिए वह राष्ट्रपति से सम्मानित होने की फोटो भी दिखाता था। साथ ही वह प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और अन्य कई बड़े नेताओं के साथ अपनी फोटो दिखाकर अपनी धाक जमाता था। बता दें कि दिल्ली से सटे साहिबाबाद में कथक सम्राट पुलकित महाराज डांस अकादमी चलाते हैं।

कैसे हुआ खुलासा

आपको बता दें कि पुलकित महाराज के फर्जीवाड़े का खुलासा कैसे हुआ इस बारे में अभी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है। इस संबंध में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच भी कुछ कहने से बच रही है क्योंकि यह एक हाईप्रोफाइल मामला है। हालांकि मीडिया रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि अभी हाल ही में पुलकित महाराज ने उत्तर प्रदेश के सीतापुर के डीएम से सरकारी वीआइपी सुविधा मांगी थी। उसने जिलाधिकारी को बताया कि वह मंत्रालय का अधिकारी है। जिसके बाद अधिकारी को कुछ संदेह होने पर उन्होंने दिल्ली पुलिस में शिकायत की, जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अब कोर्ट ने आरोपी को पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

Published on:
Also Read
View All
अक्षय ऊर्जा पकड़ रही रफ्तार, बैटरी उत्पादन में भारत पिछड़ा

राजकोट-जूनागढ़ दो जोड़ी अनारक्षित मेला स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, गिरनार परिक्रमा मेले के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए निर्णय

एनडीडीबी और डेयरी सर्विसेज को वैश्विक सम्मान,न्यूजीलैंड में आइडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में जीते तीन पुरस्कार

IT Raid: सूरजपुर-अंबिकापुर में PRA ग्रुप के ठिकानों पर आईटी की छापेमारी, 12 घंटे तक खंगाले गए दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड

Koria Bee Attack: स्वामी आत्मानंद स्कूल में मधुमक्खियों का हमला, 50 से ज्यादा छात्र-छात्राएं घायल, अस्पताल में कराया गया भर्ती