
कानपुर। 2014 बैच के आईपीएस सुरेंद्र दास के सुसाइड पर सोमवार को उनके ससुर डॉक्टर रावेंद्र सिंह और सास रीता सिंह मीडिया के सामने आए और कई खुलाशे किए। डॉक्टर सिंह ने बताया नरेंद्रदास अपने आईपीएस भाई की शादी रईस परिवार में करना चाहते थे और उन्होंने मोनिका नाम की एक युवती के साथ उनका रिश्ता भी तय कर दिया था। लेकिन दमाद ने दहेज की मोनिका के बजाए हमारी बेटी रवीना को पंसद किया और दोनों ने सात फेरे लिए। इसी के बाद से दमाद के परिजन रवीना से खार खाए थे और तलाक का दबाव बनाए थे। इसी के चलते उन्होंने जहर खाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। डॉक्टर सिंह के बयान के बाद एडीजी अविनाश चंद्रा ने पूरे प्रकरण की जांच का आदेश एसपी पच्छिम संजीव सुमन को सौंपी है। संजीव सुमन आईपीएस सुरेंद्र दास के बैचमेट थे और दोनों ने एक साथ पुलिस की ट्रेनिंग ली थी।
पांच सितंबर को खाया था जहर
पांच सितंबर को आईपीएस सुरेंद्र दास ने अपने सरकारी आवास पर सल्फास खा कर सुसाइड की कोशिश की। जिन्हें इलाज के लिए रिजेंसी अस्पताल में एडमिट कराया। चार दिन तक चले इलाज के बाद उनकी मौत हो गई थी। बड़े भाई नरेंद्र दास ने एसएसपी अनंत देव को प्रार्थना पत्र देकर मौत के लिए आईपीएस की पत्नी को जिम्मेदार ठहराया था। इसी के चलते आईपीएस सुरेंद्र दास के ससुर मीडिया के सामने आए और कई ख्ुलाशे किए। ससुर डॉक्टर सिंह ने बताया कि दमाद की मौत के बाद हमने तत्काल डीजीपी ओपी सिंह से मिले और पत्र देकर सुसाइड केस की जांच कराए जाने की मांग रही थी। डॉक्टर सिंह ने डीजीपी को सुसाइड नोट का हवाला देकर आईपीएस के परिजनों पर कई आरोप लगाए थे। डीजीपी ने दोनों पक्षों के प्राथना पत्रों को एडीजी अविनाश सिंह के पास भेज दिया था और इसी के बाद एसपी पच्छिम संजीव सुमन को प्रकरण की जांच सौंपी गई है।
इसके चलते बेटी-दमाद को करते थे प्रताड़ित
आत्महत्या करने वाले आईपीएस अधिकारी सुरेन्द्र दास के ससुर व सास सोमवार को प्रेसवर्ता कर कई खुलाशे किए। उन्होंने बताया कि नरेंद्र दहेज के चलते अपने आईपीएस छोटे भाई की शादी मोनिका नाम की युवती के साथ तय कर दी थी। पर दमाद ने दहेज की मोनिका के बजाए रवीना के साथ सात फेरे लिए और इसी के कारण उसके परिजन खार खाए बैठे थे। वो आएदिन दमाद और बेटी को तंग करते और दोनों को अलग करने के लिए प्लॉन बनाते थे। इन्हीं सब वहजों के चलते आईपीएस ने जहर खाकर अपनी जान दे दी। डॉक्टर सिंह के बयान के बाद अलाधिकारी एक्शन में आ गए और सुसाइड केस की जांच आईपीएस सुरेंद्र दास के बैचमेट रहे एसपी पच्छिम संजीव सुमन को सौंप दी। अब वो पूरे प्रकरण की जांच-पड़ताल के बाद अपनी रिपोर्ट देंगे। एसपी पच्छिम आईपीएस सुरेंद्र दास के परिजन व ससुरालजन को तलब कर फिर नए सिरे से पूछताछ करेंगे।
मैंने तो अपना दामाद खोया है
डॉक्टर रावेंद्र ने कहा कि किसी के भाई व बेटे की मौत हुई है तो मैंने भी अपना दामाद खोया है। मेरी बेटी का सब कुछ खत्म हो गया है। उसका जीवन बर्बाद हो गया है। अब तक वे लोग इसलिए शांत थे कि आईपीएस की मौत से परिवार गुस्से में है, इसलिए उल्टा सीधा बोल रहे हैं। लेकिन अब नरेंद्र उनकी बेटी पर झूठे आरोप लगाकर उसे बदनाम कर रहे हैं। इसलिए उन्हें भी चुप्पी तोड़नी पड़ी। डॉक्टर रावेंद्र सिंह ने कहा कि आईपीएस सुरेंद्र कुमार दास की दो जगह शादी तय हुई थी, लेकिन परिजनों की वजह से टूट गई थी। मुजफ्फरनगर की एक युवती से तो मंगनी होने के बाद शादी टूट गई थी। तब आईपीएस के परिजनों ने युवती के घरवालों से कीमती गिफ्ट और सामान ले लिया था, जिसे वापस भी नहीं किया था। डॉ. रावेंद्र का कहना है कि ये बातें खुद दामाद ने उन्हें बताई थीं।
परिजनों का होगा आपना-सामना
एसपी पच्छिम संजीव सुमन ने बताया कि सुसाइड केस से जुड़े सभी लोगों को अपना-अपना पक्ष रखने का मौका दिया जाएगा। साथ ही दोनों के परिजनों को बुला कर सामने-सामने बैठाकर पूछताछ की जाएगी। पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच होगी और जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। वहीं मामले पर आईपीएस के ससुर ने कहा कि पुलिस उनसे जो भी दस्तावेज मांगेगी हम उन्हें देंगे। हम भी चाहते हैं कि दमाद के मौत के कारण का रहस्य जनता के सामने आए। कहा, जिस दिन दमाद ने जहर खाया था उसी दिन से बेटी रवीना बीमार है और नींद की गोली खाकर नर्क की जिंदगी जी रही है। बेटी व दमाद को इस हालत में पहुंचाने वाले उनके परिजन है और पुलिस की जांच में पूरा पर्दा उठ जाएगा।