विविध भारत

दिल्ली: मोहल्ला क्लीनिक का डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव, पास आए मरीजों को क्वारंटीन के आदेश

डॉक्टरों के पास गए मरीजों को क्वारनटीन में जाने का आदेश 12 मार्च से 18 मार्च तक के मरीजों को क्वारंटाइन के आदेश उत्तर पूर्वी दिल्ली के मौजपुर इलाके में स्थित मोहल्ला क्लीनिक का मामला
2 min read
Delhi aap
दिल्ली: मोहल्ला क्लीनिक का डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव, मरीजों को क्वारंटीन के आदेश

नई दिल्ली। देश में कोरोना मरीजों की तादाद लगातार बढ़ती जा रही है। इस बीच देश की राजधानी दिल्ली में मोहल्ला क्लीनिक का एक डॉक्टर कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है। डॉक्टर को अस्पताल के कोरोना वार्ड में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक उत्तर पूर्वी दिल्ली के मौजपुर इलाके में स्थित मोहल्ला क्लीनिक का एक डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव पाया गया । इस बात की सूचना जैसे ही प्रशासन को मिली कि प्रशासन ने पूरे इलाके में नोटिस चिपका दिए। नोटिस में लिखा गया है कि 12 मार्च से लेकर 18 मार्च तक जो भी मरीज इस मोहल्ला क्लीनिक में डॉक्टर के पास आया था, वो खुद को 15 दिन के लिए क्वारनटीन कर लें।

दिल्ली मोहल्ला क्लीनिक में कोरोना का भय

उप-विभागीय मजिस्ट्रेट (एसडीएम) शहादरा ने आदेश जारी करते हुए कहा कि मौजपुर के मोहनपुरी क्षेत्र के मोहल्ला क्लीनिक में 12 मार्च से 18 मार्च के बीच जो भी गए थे या वहां मौजूद थे, वे सभी 15 दिनों के लिए होम-क्वारंटाइन में चले जाएं। इन लोगों को किसी भी प्रकार के लक्षण दिखने पर कंट्रोल रूम से संपर्क करने के लिए कहा गया है।

दिल्ली में एक दिन में पांच नए मामले सामने आए

दिल्ली स्वास्थ्य अधिकारी के अनुसार, क्लीनिक को बंद कर दिया गया है और इसे सेनिटाइज किया जा रहा है। दिल्ली में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं और वायरस से संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 35 हो गया है। बुधवार को 5 नए मामले सामने आए हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 24 घंटे के भीतर दिल्ली में कोरोना के पांच नए मरीज मिले हैं।

देशभर में कोरोना मरीजों की संख्या 600 के पार

बता दें कि देशभर में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या 600 के पार पहुंच गई है। वहीं 10 लोगों की मौत हो गई। फिलहाल केंद्र सरकार और राज्य सरकारें लगातार युद्ध स्तर पर काम कर रही है। कोरोना से निपटने के लिए सरकार ने लॉकडाउन का ऐलान किया है।

Updated on:
26 Mar 2020 10:09 am
Published on:
25 Mar 2020 11:19 pm
Also Read
View All
Link Court: कुसमी में 17 साल बाद अपर कलेक्टर लिंक कोर्ट फिर शुरु, 2008 के बाद दोबारा लगी न्याय की चौपाल

Ambikapur Furniture Scam: करोड़ों रुपए के फर्नीचर घोटाले की जांच तेज, राजीव गांधी शिक्षा मिशन के दफ्तर पहुंची ACB की टीम, खंगाल रहे दस्तावेज

Surajpur Boat Accident: डेम में डूबे तीसरे मछुआरे की 44 घंटे बाद मिली लाश, जर्जर नाव पलटने से डूबकर 3 की हुई थी मौत

Illegal Sand Mining: भाजपा नेता समेत 3 लोगों की नृशंस हत्या के बाद टूटी खनिज विभाग की नींद, ड्रोन लेकर पहुंची रायपुर की टीम

Ambikapur Car Accident: कार के सामने आया मधुमक्खियों का झुंड, हादसे में पत्नी की मौत, शिक्षक घायल, बीएड की परीक्षा देकर लौट रहे थे घर