विविध भारत

दिल्ली में कोरोना का कहर: एक दिन में 600 से अधिक केस, एक की मौत

दिल्ली में बीते 24 घंटों में 607 मरीजों कोरोना संक्रमित पाए गए,यहां पर कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 6,45,632 हो चुकी है।

less than 1 minute read
coronavirus in india

नई दिल्ली। दिल्ली में कोरोना के मामलों में लगतार तेजी देखने को मिल रही है। गुरुवार को 72 दिन बाद 600 से अधिक मामले आए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने बीते 24 घंटों में 607 मरीजों की पुष्टि की, वहीं एक की मौत हो गई।

384 मरीज स्वस्थ हुए है। इससे दिल्ली में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 6,45,632 हो चुकी है। इनमें से 6,31,759 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 2924 हो चुकी है। अब तक 10949 लोग यहां पर दम तोड़ चुके हैं। दिल्ली में कोरोना से मरने वालों की दर 1.70 फीसदी हैं। अस्पतालों में 794 मरीज भर्ती हैं। वहीं कोविड केयर सेंटर में चार और होम आइसोलेशन में 1519 मरीज भर्ती हैं।

गुरुवार को कुल 80,253 मरीजों की जांच कराई गई। इनमें 0.76 फीसदी मरीज कोरोना के संक्रमित पाए गए। आरटीपीसीआर तरीके से 48,737 और रैपिड एंटीजन से 31,516 टेस्ट अब तक हुए हैं। अब तक एक करोड़ 35 लाख से अधिक टेस्ट हो चुके हैं। दिल्ली में बढ़ते मामलों के बीच हॉटस्पॉट की संख्या में भी इजाफा देखा गया है। ये संख्या एक बार फिर बढ़कर 647 तक पहुंच गई है। बीते 24 घंटे में 40 हॉटस्पॉट बढ़े हैं।

Updated on:
19 Mar 2021 01:51 am
Published on:
18 Mar 2021 11:37 pm
Also Read
View All
Farmer Died: तेज आंधी-बारिश में गिरा पुआल से भरा लकड़ी का मचान, दबकर मर गया नीचे बैठा किसान, नहीं मानी बात

Indian Railway News: बौरीडांड़ जंक्शन से सूरजपुर तक रेल लाइन दोहरीकरण, अंबिकापुर-हजरत निजामुद्दीन समेत चलती हैं ये 6 गाडिय़ां, MCB के 9 गांवों की जमीन अधिग्रहित

Panchayat By-Election 2026: यहां 3 दिन में बिके मात्र 2 नामांकन फॉर्म, ज्यादा पंच निर्विरोध चुने जाने की उम्मीद

Commits Suicide: गर्मी में बंद पड़े स्कूल में महिला की फांसी पर लटकती मिली लाश, KYC कराने निकली थी घर से

Underground Electrification: शहर के देवीगंज और सदर रोड में होगा अंडरग्राउंड विद्युतीकरण, हटेंगे पुराने बिजली के खंभे और ट्रांसफार्मर