
Balrampur news, मौके पर पहुंची पुलिस और ग्रामीण (Photo- Patrika)
कुसमी। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के कुसमी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अमरपुर में शनिवार की शाम तालाब में डूबकर पति-पत्नी की मौत (Husband-wife drowned in pond) हो गई, जबकि पत्नी की बड़ी बहन को डूबता देख वहां मौजूद एक व्यक्ति ने किसी तरह बचाया। दरअसल बहन के घर से लौटने के दौरान ग्रामीण तालाब में नहाने और मछली पकडऩे उतरा था। इस दौरान वह डूब गया। जब पत्नी उसे बचाने तालाब में उतरी तो वह भी डूब गई। यह देख उसकी बड़ी बहन ने भी तालाब में छलांग लगा दी, वह भी डूबने (Drowned in pond) लगी तो पास में ही मछली मार रहे एक ग्रामीण ने उसकी जान बचाई। घटना से मृतकों के घर में सन्नाटा पसर गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के कुसमी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत अमरपुर के आमादारा पाठ पारा निवासी मुनेश्वर नगेशिया पिता ननका नगेशिया 50 वर्ष 14 अगस्त को अपनी बहन के घर ग्राम अमरठा गया था। इसकी जानकारी मिलने पर उसकी पत्नी घिरनी बाई 47 वर्ष भी अपनी बड़ी बहन जशमति के साथ वहां पहुंची थी। बताया जा रहा है कि 15 अगस्त की शाम तीनों जंगल के रास्ते (Big incident) पैदल अपने गांव लौट रहे थे।
इस दौरान सभी ने हडिय़ा शराब पी रखी थी। रास्ते में वन विभाग द्वारा निर्मित बडक़ा जोभी तालाब के पास पहुंचते ही मुनेश्वर ने कहा कि वह इसमें नहाएगा और और मछली मारेगा। यह कहते हुए वह तालाब में उतर गया। कुछ देर तक मुनेश्वर पानी से बाहर नहीं आया तो पत्नी घिरनी बाई उसे बचाने तालाब में कूद गई। इससे वह भी गहरे पानी में डूबने (Drowned in pond) लगी।
यह देख उसकी बहन जशमति दोनों को बचाने पानी में उतरी, लेकिन वह भी डूबने लगी। उसने शोर मचाया तो तालाब में मछली मार रहे अर्जुन नगेशिया की नजर उस पर पड़ी। अर्जुन ने पानी में उतरकर किसी तरह जशमति को बाहर निकाल लिया, जबकि मुनेश्वर और घिरनी बाई की तालाब में डूबकर मौत हो गई।
घटना की सूचना अर्जुन ने गांव के चौकीदार और सरपंच को दी। रात हो जाने के कारण पुलिस मौके पर नहीं पहुंच सकी। रविवार को कुसमी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। तब तक दोनों के शव पानी ऊपर आ गए थे। फिर ग्रामीणों की मदद से पति-पत्नी का शव तालाब से बाहर निकाला गया। कुसमी में शव वाहन की सुविधा नहीं होने के कारण परिजनों को निजी वाहन से कुसमी लाना पड़ा। पुलिस ने पीएम पश्चात दोनों का शव परिजन को सौंप दिया।
Updated on:
17 Aug 2026 05:27 pm
Published on:
17 Aug 2026 05:27 pm
