विविध भारत

दिल्ली एनसीआर में ठंड का कहर जारी, कई इलाकों में भारी कोहरा

कोहरे की वजह से कई इलाकों में विजिबिलिटी कम रही। सोमवार को भी लोगों को नहीं मिली ठंड से राहत।      
less than 1 minute read
akshardha fog
आईएमडी ने स्थिति में सुधार के संकेत दिए।

नई दिल्ली। पिछले कुछ दिनों से पूरा उत्तर भारत भीषण ठंड की चपेट में है। यह सिलसिला आज भी जारी है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज सुबह कोहरा छाए रहने की वजह से विज़िबिलिटी कम रही। अक्षरधाम, आईटीओ, द्वारका, दिल्ली कैंट सहित कई अन्य इलाकों में भारी कोहरा होने की वजह से विज़िबिलिटी बहुत कम रही। लोगों की पास की चीजें भी साफ नहीं दिखाई दे रही थी। हालांकि, भारत मौसम विभाग में अब स्थिति में सुधार के संकेत दिए हैं।

तापमान में भारी गिरावट

बता दें कि जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बर्फवारी की वजह ठंड का सितम पिछले कुछ दिनों से दिल्ली एनसीआर के लोगों पर भी जारी है। तापमान में भारी गिरावट से लोग परेशान हैं। ठंड के लिहाज से रविवार सबसे ठंडा दिन रहा। रविवार को कई इलाकों में तापमान चार डिग्री से भी कम दर्ज की गई। यही वजह है कि ठंड से बचाव के लिए स्थानीय प्रशासन गरीब लोगों को हर संभव मदद मुहैया करवा रहा है।

Updated on:
21 Dec 2020 10:03 am
Published on:
21 Dec 2020 09:55 am
Also Read
View All
Ambikapur News: नवविवाहिता ने मैसेज में लिखा- पापा, मैं नहीं जी सकती, सुकून से मरने दीजिए, फिर कुछ देर बाद ही दामाद का आ गया फोन

Ambikapur News: अनुकंपा नियुक्ति के दौरान महिला ने छिपाई थी बात, 9 साल से कर रही थी नौकरी, DEO ने किया सस्पेंड

Ambikapur News: दफ्तर में बैठे थे कृषि विभाग के कर्मचारी, अचानक भरभराकर गिरा छत का प्लास्टर, मच गई अफरा-तफरी

Balrampur News: चनान नदी के जर्जर पुल पर जोखिम में जान, 2 फीट तक जमा पानी के बीच रेलिंग पर चढक़र स्कूली बच्चे हुए पार

Ambikapur News: सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो के खिलाफ महिला BDC ने थाने में दर्ज कराई शिकायत, बोलीं- मुझे बदनाम कर रही, See Video