विविध भारत

Delhi NCR :  आज भी नहीं मिले प्रदूषण में सुधार के संकेत, हालात बहुत खराब

दिल्ली एनसीआर में वायु प्रदूषण से हालात खराब। आज भी प्रदूषण में सुधार के नहीं मिले संकेत।
less than 1 minute read
• •
Updated: 8 Nov 2020, 9:03 AM IST
igi pollution
दिल्ली एनसीआर में वायु प्रदूषण से हालात खराब।

नई दिल्ली। देश की राजधानी व आसपास के इलाके में प्रदूषण का कहर जारी है। दिल्ली एनसीआर में रविवार को भी प्रदूषण में कोई सुधार के कोई संकेत नहीं मिले हैं। बशर्तें यह स्थिति अब और खराब हो गई है। आज भी दिल्ली और आसपास के इलाके में प्रदूषण को बहुत खराब श्रेणी में करार दिया गया है।

आईजीआई और दिल्ली छावनी में भी प्रदूषण का स्तर बहुत ख्रराब

दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा क्षेत्र में एयर क्वालिटी इंडेक्स बहुत खराब श्रेणी में पाया गया है। इसी तरह राष्ट्रीय राजधानी में वायु की गुणवत्ता को लोगों के स्वास्थ्य को बुरी तरह से प्रभावित करने वाली है। दिल्ली छावनी क्षेत्र में भी प्रदूषण का प्रकोप जारी है।

दिल्ली एनसीआर में रहने वाले लोगों का कहना है कि प्रदूषण के कारण उन्हें आंखों में जलन और सांस लेने में परेशानी हो रही है। खासकर बुजुर्गों और बच्चों के लिए यह समय कई तरह की कठिनाइयों से भरा है। बता दें कि दिल्ली एनसीआर में प्रदूषण का स्तर कई इलाकों में 500 के पार हो गया है।

Updated on:
8 Nov 2020, 9:03 AM IST
Published on: