विविध भारत

दिल्ली पुलिस का दावा : नगरोटा आतंकी साजिश में ट्रक का ड्राइवर और क्लिनर भी शामिल

दिल्ली पुलिस को खुफिया सूत्रों से मिली इसकी जानकारी। पुलिस ने ट्रक के ड्राइवर और क्लिनर की पहचान कर पूछताछ की।
less than 1 minute read
• •
Updated: 24 Nov 2020, 10:12 AM IST
nagrota terror plot
दिल्ली पुलिस को खुफिया सूत्रों से मिली इसकी जानकारी।

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को खुफिया सूत्रों से मिली जानकारी चौंकाने वाली है। डीपीसीसी ने बताया है कि उसे नगरोटा आतंकवादी घटना में ट्रक ड्राइवर और क्लीनर के भी साजिश में शामिल होने की सूचना मिली है। जानकारी के मुताबिक ट्रक के ड्राइवर और क्लिनर भी आतंकवादियों की मदद करते हैं। दिल्ली पुलिस ने सूचना के आधार पर ट्रक के ड्राइवरों और क्लिनरों की पहचान कर उनसे पूछताछ की है। संदिग्ध ड्राइवरों व क्लिनरों के पास से पूछताछ के दौरान कोई खास जानकारी नहीं मिलने के फिलहाल उन्हें उनके परिवार वालों के हवाले कर दिया गया है।

7 दिन पहले गिरफ्तार हुए थे जैश के 2 आतंकी

बता दें कि एक सप्ताह पहले दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने देश की राजधानी में एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम कर दिया था। दिल्ली पुलिस की सेल ने

नवंबर को जैश-ए-मुहम्मद के दो संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया था। है. इन आतंकियों को डीपीएससी ने सोमवार की रात दिल्ली के सराय काले खां इलाके से गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार करने से पहले पुलिस ने इन्हें दबोचने के लिए जाल भी बिछाया था।

Updated on:
24 Nov 2020, 10:12 AM IST
Published on: