विविध भारत

ठंड की जद में उत्तर भारत, दिल्ली-एनसीआर में बूंदाबांदी ने बढ़ाई सर्दी

समूचा उत्तर भारत इस समय कड़ाके की ठंड की जद में है। जबकि जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में हो रही बेहिसाब बर्फबारी ने यहां जिंदगी की रफ्तार रोक दी है।

2 min read
ठंड की जद में उत्तर भारत, दिल्ली-एनसीआर में बूंदाबांदी ने बढ़ाई सर्दी

नई दिल्ली। समूचा उत्तर भारत इस समय कड़ाके की ठंड की जद में है। जबकि जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में हो रही बेहिसाब बर्फबारी ने यहां जिंदगी की रफ्तार रोक दी है। लगातार गिर रहे पहाड़ों पर गिर रही बर्फ ने जहां मैदानी राज्यों ने मौसम का पारा गिरा दिया है, वहीं, दिल्ली-एनसीआर में रविवार की सुबह हल्की-फुल्की बूंदाबादी ने सर्दी में इजाफा कर दिया है।

बर्फबारी से यातायात बिल्कुल ठप

दरअसल, जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में इस समय जमकर बर्फबारी हो रही है। आलम यह है कि देश के ये तीनों राज्य बर्फ की चादर में तब्दील हो गए हैं। जबरदस्त बर्फबारी ने कश्मीर घाटी से यहां के लोगों की दिनचर्या पर बड़ा प्रभाव डाला है। यहां बर्फबारी से यातायात बिल्कुल ठप हो गया। सड़कों पर वाहनों की लंबी—लंबी कतारें नजर आ रही हैं, जिसने लोगों को मुश्किल में डाल दिया है। यही कारण कि बर्फबारी के चलते शनिवार से श्रीनगर एयरपोर्ट पर उड़ाने बाधित रही। हालांकि बाद में श्रीनगर अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर शनिवार दोपहर बाद उड़ानों का परिचालन फिर से शुरू हुआ। भारी बर्फबारी के कारण हवाईअड्ड़े पर परिचालन 24 घंटे के लिए बंद कर दिया गया था, जिसे शनिवार दोपहर बाद फिर से शुरू किया गया।

हवाईअड्डे पर उड़ानों का परिचालन फिर से शुरू

हवाईअड्डे के अधिकारियों ने कहा कि रनवे साफ हो जाने और दृश्यता में सुधार को देखते हुए दोपहर बाद श्रीनगर हवाईअड्डे पर उड़ानों का परिचालन फिर से शुरू कर दिया गया। एक अधिकारी के अनुसार हवाई यातायात के फिर से शुरू होने के साथ आज (शनिवार) दोपहर बाद इस हवाईअड्डे से पांच उड़ानें संचालित की गई। आने वाली तीन उड़ानें यहां उतरी जबकि शुक्रवार से रुकी दो उड़ानों को उड़ने की इजाजत दी गई।
भारी बर्फबारी के कारण शुक्रवार दोपहर बाद श्रीनगर अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे आने वाली और जाने वाली सभी उड़ानें बाधित हुई थीं।

वहीं, शुक्रवार से श्रीनगर में उतरे जहाज मौसम खुलने की बाट जोह रहे हैं। घनी बर्फबारी की वजह से जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे बिल्कुल चोक हो गया है। हालांकि मार्गों से बर्फ हटाने का काम जारी है। लेकिन बर्फबारी थमने का नाम नहीं ले रही है।

Updated on:
06 Jan 2019 10:06 am
Published on:
06 Jan 2019 08:45 am
Also Read
View All
Medical college Ambikapur: मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 6-बेडेड हाई डिपेंडेंसी यूनिट शुरू, गंभीर मरीजों को मिलेगी बेहतर सुविधा, ये हैं विशेषताएं

CM unveiled statues: मुख्यमंत्री ने स्व. पंडित रविशंकर त्रिपाठी और शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमाओं का किया अनावरण, कही ये बातें

CM in Kisan Sammelan: लुंड्रा में किसान सम्मेलन में शामिल हुए CM विष्णु देव, कहा- भाजपा सरकार ने की किसानों की चिंता, कांग्रेस पर कसा तंज

Expensive books in private schools: शहर के अधिकांश प्राइवेट स्कूल चला रहे महंगी किताबें, DEO की बैठक में हुई पुष्टि, दिए ये 5 निर्देश

Aadhar-based attendance: सरकारी दफ्तरों में अब आधार-बेस्ड हाजिरी अनिवार्य, लेट आने वालों को कलेक्टर ने दी ये चेतावनी