विविध भारत

दिल्ली की हवा फिर हुई बेहद खराब, AQI सामान्य से ज्यादा

वायु गुणवत्ता सूचकांक में भारी गिरावट। हवा की रफ्तार कम होने से उत्पन्न हुई ये स्थिति।
less than 1 minute read
• •
Updated: 11 Dec 2020, 9:22 AM IST
weather
वायु गुणवत्ता सूचकांक में भारी गिरावट।

नई दिल्ली। ठंड के बढ़ने के साथ ही दिल्ली की हवा एक बार फि बेहद खराब हो गई है। सीपीसीबी की जानकारी के मुताबिक दिल्ली के अधिकांश निगरानी केन्द्रों का वायु गुणवत्ता सूचकांक 300 अंक के ऊपर रहा। इससे साफ है कि दिल्ली एनसीआर में फिर से स्मॉग लोगों के स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है। सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च के अनुसार दिल्ली की वायु गुणवत्ता सूचकांक बहुत खराब श्रेणी में बनी हुई है। वहीं, भारत मौसल विभाग की ओर से जारी सूचना में बताया गया है कि बिहार के मुजफ्फरपुर सहित आसपास के जिलों में भी आज घना कोहरा छाया रहा।

हवा की कम रफ्तार नुकसानदेह

बता दें कि ठंड बढ़ने और हवा की रफ्तार कम होने से दिल्ली में एक्यूआई का स्तर बेहद खराब श्रेणी में पहुंच गई है। राजधानी दिल्ली की हवा में प्रदूषक कणों की मात्रा फिर से बढ़ने लगी हैं। सफर के मुताबिक ठंड बढ़ने और हवा की रफ्तार कम होने से प्रदूषक कणों का बिखराव बेहद धीमा हो गया है और वातावरण में प्रदूषक ज्यादा देर तक बने रहते हैं।

Updated on:
11 Dec 2020, 9:22 AM IST
Published on: