21 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सौराष्ट्र जनता एक्सप्रेस ट्रेन का चोरवाड रोड स्टेशन पर ठहराव आरंभ

प्रभास पाटण. भावनगर. पश्चिम रेलवे के भावनगर मंडल के तहत चोरवाड रोड स्टेशन पर वेरावल-बांद्रा सौराष्ट्र जनता दैनिक एक्सप्रेस ट्रेन का बुधवार से प्रायोगिक तौर पर ठहराव का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर जूनागढ़ के सांसद राजेश चुडासमा, मांगरोल के विधायक भगवानजी करगठिया तथा गडु के सरपंच बाबुभाई मोकरिया ने हरी झंडी दिखाकर वेरावल-बांद्रा सौराष्ट्र जनता दैनिक एक्सप्रेस ट्रेन (नं. 19218) को रवाना किया।
2 min read
Google source verification
Saurashtra Janata Express Train Begins Halting at Chorvad Road Station

चोरवाड रोड स्टेशन पर ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते जनप्रतिनि​धि।

प्रभास पाटण. भावनगर. पश्चिम रेलवे के भावनगर मंडल के तहत चोरवाड रोड स्टेशन पर वेरावल-बांद्रा सौराष्ट्र जनता दैनिक एक्सप्रेस ट्रेन का बुधवार से प्रायोगिक तौर पर ठहराव का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर जूनागढ़ के सांसद राजेश चुडासमा, मांगरोल के विधायक भगवानजी करगठिया तथा गडु के सरपंच बाबुभाई मोकरिया ने हरी झंडी दिखाकर वेरावल-बांद्रा सौराष्ट्र जनता दैनिक एक्सप्रेस ट्रेन (नं. 19218) को रवाना किया।

भावनगर के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अतुल कुमार त्रिपाठी ने बताया कि यात्रियों को बेहतर रेल सुविधाएं उपलब्ध कराने एवं स्थानीय स्तर पर रेल संपर्क को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पश्चिम रेलवे ने यह निर्णय लिया है। रेलवे बोर्ड के सक्षम प्राधिकारी की स्वीकृति के बाद अब वेरावल-बांद्रा सौराष्ट्र जनता दैनिक एक्सप्रेस ट्रेन (नं. 19218) चोरवाड रोड स्टेशन पर रुकेगी। चोरवाड रोड स्टेशन पर इस ट्रेन का आगमन/प्रस्थान समय क्रमशः दोपहर 12.15/12.16 बजे रहेगा।
इसी तरह, गुरुवार से बांद्रा-वेरावल सौराष्ट्र जनता दैनिक एक्सप्रेस ट्रेन (नं. 19217) चोरवाड रोड स्टेशन पर रुकेगी। चोरवाड रोड स्टेशन पर इस ट्रेन का आगमन/प्रस्थान समय क्रमशः सुबह 5.49/5.50 बजे रहेगा।
अपर मंडल रेल प्रबंधक ऋत्विक शर्मा ने कहा कि चोरवाड रोड स्टेशन पर इस प्रायोगिक ठहराव से स्थानीय यात्रियों को रेल यात्रा के लिए अतिरिक्त सुविधा मिलेगी। इससे क्षेत्र के नागरिकों का आवागमन अधिक सुगम होगा तथा आसपास के क्षेत्रों की रेल कनेक्टिविटी को मजबूती मिलेगी।

ओखा-शकूरबस्ती स्पेशल ट्रेन का सिद्धपुर स्टेशन पर ठहराव रद्द

राजकोट. ओखा-शकूरबस्ती स्पेशल ट्रेन का सिद्धपुर स्टेशन पर ठहराव अस्थायी रूप से रद्द रहेगा। पश्चिम रेलवे के अहमदाबाद मंडल के अहमदाबाद-पालनपुर रेलखंड पर स्थित सिद्धपुर रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म संख्या 2 के दोनों सिरों पर 70-70 मीटर विस्तार एवं प्लेटफॉर्म की ऊंचाई बढ़ाने के कार्य के कारण यह निर्णय लिया गया है।
राजकोट के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सुनील कुमार मीना के अनुसार ओखा-शकूरबस्ती स्पेशल ट्रेन (नं. 09523) का 27 अक्टूबर, 3 एवं 10 नवंबर को सिद्धपुर स्टेशन पर ठहराव नहीं होगा।

गांधीधाम-पुरी साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेनें रहेंगी आंशिक निरस्त

अहमदाबाद. गांधीधाम. गांधीधाम-पुरी-गांधीधाम साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेनें आंशिक रूप से निरस्त रहेंगी।
पूर्व तट रेलवे के खुर्दा रोड मंडल के पुरी स्टेशन पर प्लेटफॉर्म संख्या 5/6 एवं प्लेटफॉर्म संख्या 3/4 के अपग्रेडेशन एवं संबंधित कार्यों के लिए ट्रैफिक ब्लॉक के चलते यह निर्णय लिया गया है।
गांधीधाम-पुरी साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन (नं. 22973) 6 जनवरी तक मालतीपाटपुर स्टेशन तक चलेगी।
गांधीधाम-पुरी साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन (नं. 12993) 23 अक्टूबर से 8 जनवरी तक मालतीपाटपुर स्टेशन तक चलेगी।
पुरी-गांधीधाम साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन (नं. 22974) 24 अक्टूबर से 9 जनवरी तक मालतीपाटपुर स्टेशन से चलेगी।
पुरी-गांधीधाम साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन (नं. 12994) 26 अक्टूबर से 11 जनवरी तक मालतीपाटपुर स्टेशन से चलेगी।