विविध भारत

दिल्ली हिंसार: पुलिस ने हवालदार पर ताना गया शाहरुख खान का पिस्तौल बरामद किया

अभी तक पुलिस ने जारी नहीं की आधिकारिक जानकारी शुक्रवार को ही बरामद कर ली गई थी पिस्तौल

less than 1 minute read
Mar 07, 2020

उत्तर पूर्वी दिल्ली में भड़की हिंसा के दौरान हवलदार दीपक दहिया पर पिस्तौल तानने वाले शाहरुख पठान से पुलिस को कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिली है। पुलिस सूत्रों के अनुसार- पुलिस रिमांड में चल रहे शाहरुख की निशानदेही पर क्राइम ब्रांच एसआईटी ने शुक्रवार को घटना में शाहरुख की ओर से इस्तेमाल की गई अवैध पिस्तौल जब्त की!

आधिकारिक जानकारी अभी तक नहीं

हालांकि, दिल्ली पुलिस प्रवक्ता से लेकर क्राइम ब्रांच और उसकी एसआईटी के किसी अधिकारी की ओर से देर रात तक इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी मीडिया को नहीं दी गई। अपुष्ट सूत्रों के मुताबिक, पिस्तौल तो शुक्रवार को बरामद कर ली गई थी लेकिन घटना वाले दिन शाहरुख के पास मौजूद 1-2 जीवित कारतूस अभी तक नहीं मिले हैं। पुलिस को घटनास्थल से शाहरुख के हथियार से चलाए गए कारतूसों के खोखे मिलने की बात पहले ही कही जा रही थी।

अब तक 683 FIR

इसके बाद पुलिस मुख्यालय ने आधिकारिक रूप से शुक्रवार देर रात हिंसा में अब तक गिरफ्तार लोगों की संख्या और एफआईआर की जानकारी दी। पुलिस के अनुसार- हिंसा मामले में पुलिस ने अब तक 683 एफआईआर करके 1983 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस ने मुताबिक- आर्म्स एक्ट के तहत अलग से 48 एफआईआर दर्ज की गई हैं। इसके अलावा पुलिस अब तक अमन कमेटी की 251 बैठकें कर चुकी है।

Published on:
07 Mar 2020 04:04 pm
Also Read
View All
Farmer Died: तेज आंधी-बारिश में गिरा पुआल से भरा लकड़ी का मचान, दबकर मर गया नीचे बैठा किसान, नहीं मानी बात

Indian Railway News: बौरीडांड़ जंक्शन से सूरजपुर तक रेल लाइन दोहरीकरण, अंबिकापुर-हजरत निजामुद्दीन समेत चलती हैं ये 6 गाडिय़ां, MCB के 9 गांवों की जमीन अधिग्रहित

Panchayat By-Election 2026: यहां 3 दिन में बिके मात्र 2 नामांकन फॉर्म, ज्यादा पंच निर्विरोध चुने जाने की उम्मीद

Commits Suicide: गर्मी में बंद पड़े स्कूल में महिला की फांसी पर लटकती मिली लाश, KYC कराने निकली थी घर से

Underground Electrification: शहर के देवीगंज और सदर रोड में होगा अंडरग्राउंड विद्युतीकरण, हटेंगे पुराने बिजली के खंभे और ट्रांसफार्मर