विविध भारत

Delhi : 15 सालों में सबसे ज्यादा गर्म फरवरी, अधिकतम तापमान 30 डिग्री के पार

सफदरजंग मौसम केंद्र पर बुधवार को दर्ज हुआ अधिकतम तापमान। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक तापमान में अचानक बढ़ोतरी असामान्य नहीं।

less than 1 minute read
temperature
सफदरजंग मौसम केंद्र पर बुधवार को दर्ज हुआ अधिकतम तापमान।

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में इस बार ठंड समय से पहले खत्म होने की राह पर है। भारत मौसम विभाग की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली में फरवरी में तापमान 30 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। ऐसा 15 सालों में पहली बार हुआ है।

सामान्य स्थिति में फरवरी में दिल्ली में सर्दियों के दिन ही होते हैं। लेकिन इस बार ऐसा नहीं है। आईएमडी के आंकड़ों से पता चलता है कि 2006 में फरवरी में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया था। अब 15 साल बाद पहली बार बुधवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान दर्ज किया। सफदरजंग मौसम स्टेशन पर बुधवार को अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री दर्ज किया गया।

इस बारे में मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि तापमान में आया शुरुआती उछाल न तो असामान्य है और न ही असामान्य रूप से गर्म महीने। न ही गर्मियों के आने को लेकर बड़ा संकेत।

बता दें कि गुरुवार का तापमान वापस नीचे आकर 26.1 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। जबकि न्यूनतम 9.6 डिग्री सेल्सियस था।

Updated on:
12 Feb 2021 08:29 am
Published on:
12 Feb 2021 08:14 am