विविध भारत

दिल्ली को वायु प्रदूषण से मिलेगी निजात, अब चलेंगी 1,000 इलेक्ट्रिक बसें

दिल्ली में वायु प्रदूषण से निपटने के लिए दिल्ली सरकार 1,000 इलेक्ट्रिक बस चलाने जा रही है, जिसके लिए कंसल्टैंट नियुक्त करने के संबंध में उसने बुधवार को मंजूरी दे दी है।
2 min read
Jul 11, 2018
electric buses
दिल्ली को वायु प्रदूषण से मिलेगी निजात, अब चलेंगी 1,000 इलेक्ट्रिक बसें

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली को वायु प्रदूषण से निजात दिलाने के लिए दिल्ली सरकार एक बड़ा कदम उठने जा रही है। दिल्ली सरकार दिल्ली में 1,000 इलेक्ट्रिक बसें चलाने जा रही है। इसके लिए राज्य सरकार ने बसों को चलाने के लिए एक कंसल्टैंट नियुक्त करने के संबंध में बुधवार को मंजूरी दे दी है।

2500 करोड़ रुपए आएगी बसों की लागत

बता दें कि इस पर लगभग 2500 करोड़ रुपए की लागत आएगी। केजरीवाल सरकार ने 2018-19 के बजट में इसे लाने का वादा किया था। वहीं, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंत्रिमंडल की बैठक में इस कदम को मंजूरी दिए जाने के बाद ट्विटर पर इसकी घोषणा की।

केजरीवाल का ट्वीट

केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, 'कैबिनेट ने दिल्ली में एक हजार इलेक्ट्रिक बसें चलाने के लिए कंसल्टैंट नियुक्त करने की मंजूरी दे दी है। दिल्ली के परिवहन क्षेत्र को आधुनिक बनाने और प्रदूषण घटाने कि दिशा में यह एक बड़ा कदम है।'

वाहन की कीमत करीब ढाई करोड़ रुपए

आपको बता दें कि इस महीने की शुरुआत में ही दिल्ली सरकार ने सर्वोच्च न्यायालय को बताया था कि प्रत्येक वाहन की कीमत करीब ढाई करोड़ रुपए होगी। इसे लेकर दिल्ली विधानसभा ने 2018-19 'हरित' बजट पारित किया था, जिसमें एक हजार इलेक्ट्रिक बसों को चलाकर प्रदूषण से निपटने और गैर प्रदूषणकारी ईंधन की ओर रुख करते हुए उन पर सब्सिडी प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित किया गया था।

दिल्ली के पास होनी चाहिए 10 हजार बसें

गौरतलब है कि सर्वोच्च न्यायालय के 1998 के आदेश के मुताबिक, दिल्ली के पास सार्वजनिक परिवहन के लिए 10 हजार बसें होनी चाहिए, लेकिन वर्तमान में इसके पास केवल 5,815 बसें हैं।

Published on:
11 Jul 2018 05:24 pm
Also Read
View All
Link Court: कुसमी में 17 साल बाद अपर कलेक्टर लिंक कोर्ट फिर शुरु, 2008 के बाद दोबारा लगी न्याय की चौपाल

Ambikapur Furniture Scam: करोड़ों रुपए के फर्नीचर घोटाले की जांच तेज, राजीव गांधी शिक्षा मिशन के दफ्तर पहुंची ACB की टीम, खंगाल रहे दस्तावेज

Surajpur Boat Accident: डेम में डूबे तीसरे मछुआरे की 44 घंटे बाद मिली लाश, जर्जर नाव पलटने से डूबकर 3 की हुई थी मौत

Illegal Sand Mining: भाजपा नेता समेत 3 लोगों की नृशंस हत्या के बाद टूटी खनिज विभाग की नींद, ड्रोन लेकर पहुंची रायपुर की टीम

Ambikapur Car Accident: कार के सामने आया मधुमक्खियों का झुंड, हादसे में पत्नी की मौत, शिक्षक घायल, बीएड की परीक्षा देकर लौट रहे थे घर