विविध भारत

दिल्ली: हाईकोर्ट ने गाजीपुर मंडी में मुर्गा काटने पर लगाई रोक, सिर्फ बेचने की दी अनुमति

दिल्ली हाईकोर्ट ने सोमवार को एक फैसला सुनाते हुए गाजीपुर मुर्गा मंडी में मुर्गा काटने पर प्रतिबंध लगा दिया है।
2 min read
• •
Updated: 24 Sep 2018, 6:14 PM IST
दिल्ली: हाईकोर्ट ने गाजीपुर मंडी में मुर्गा काटने पर लगाई रोक, सिर्फ बेचने की दी अनुमति
दिल्ली: हाईकोर्ट ने गाजीपुर मंडी में मुर्गा काटने पर लगाई रोक, सिर्फ बेचने की दी अनुमति

नई दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट ने सोमवार को एक फैसला सुनाते हुए गाजीपुर मुर्गा मंडी में मुर्गा काटने पर प्रतिबंध लगा दिया है। हाईकोर्ट ने कहा कि मुर्गा मंडी में सिर्फ मुर्गा बेचने की अनुमति है। इस बाबत कोर्ट ने दिल्ली सरकार और अन्य संबंधित विभाग को एक हफ्ते के अंदर आदेश का पालन सुनिश्चिक करने के आदेश दिए हैं। बता दें कि इससे पहले दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति ने कहा था कि गाजीपुर मंडी में नियमों की अंदेखी की जा रही है और मुर्गा काटा जा रहा है। जिसके बाद समिति ने 24 अप्रैल को अपने एक आदेश में मंडी में मुर्गा काटने पर रोक लगा दी थी।

दिल्ली सरकार को नई जगह की पहचान करने के दिए निर्देश

आपको बता दें कि जानवरों के अधिकारों और सुरक्षा को लेकर काम कर ने वाली गौरी मुलेखी ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। इस याचिका में गौरी ने कहा था कि गाजीपुर मंडी में मुर्गा बेचने की जगह पर काटा जाता है। इसपर तत्काल रोक लगाई जाए। इस पर सोमवार को सुनवाई करते हुए कोर्ट ने आदेश जारी किया है। बता दें कि आगे याचिका में गौरी ने आरोप लगाया था कि मुर्गा मंडी में अवैध तरीके से मुर्गा की कटाई की जा रही है। जिससे आस-पास के इलाकों में संक्रमण फैलने का खतरा बना रहता है। गौरतलब है कि गाजीपुर मुर्गा मंडी का संचालन दिल्ली सरकार द्वारा किया जाता है। हाईकोर्ट ने दिल्ली सरकार से कहा है कि मुर्गा काटने के लिए जल्द से जल्द सही जगह की पहचान करें और रिपोर्ट दें। मालूम हो कि गाजीपुर मंडी में मुर्गा के अलावा बकरा भी अवैध तरीके से काटे जाते हैं। इससे आस-पास के इलाकों में दुर्गंध फैली रहती है। आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। गाजीपुर में एक स्लॉटर हाउस भी है, जहां पर जानवारों को काटा जाता है।

Updated on:
24 Sep 2018, 6:14 PM IST
Published on: