
नई दिल्ली। राजधानी में बढ़ती मुसाफिरों की संख्या से निपटने के लिए दिल्ली मेट्रो ने नई योजना बनाई है। दिल्ली मेट्रो की योजना है कि आगामी मार्च 2021 तक सभी छह कोच वाली ट्रेनों हटाने की है।
जानकारी के मुताबिक इसकी जगह डीएमआरसी छह कोचों को आठ कोचों में बदलेगी और इन्हें रेड, येलो व ब्लू लाइन में लगाएगी। फिलहाल इन तीनों लाइनों पर छह और आठ कोचों वाली दोनों तरह की ट्रेनें चल रही हैं।
इस संबंध में दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड (डीएमआरसी) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, "दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन 120 कोच की खरीदारी कर रहा है। यह बदलाव एक चरणबद्ध तरीके से मार्च 2021 तक पूरा होने की संभावना है।"
उन्होंने आगे कहा, "रेड लाइन (लाइन 1) पर 39 छह कोच वाली ट्रेन, येलो (लाइन 2) पर 12 व ब्लू लाइन (लाइन 3-4) पर छह कोच वाली नौ ट्रेन हैं।"
ब्लू और येलो लाइन सबसे व्यस्त कॉरिडोर हैं और इस पर ज्यादातर आठ कोच वाली ट्रेनें हैं। हालांकि, अभी भी छह-कोच वाली कुछ ट्रेनें बची हुई हैं और ये पूरी तरह से आठ-कोच ट्रेन सेट में परिवर्तित हो जाएंगी।