विविध भारत

अटल जी के अंतिम संस्कार में इस महिला के रुक नहीं रहे थे आंसू, आखिरी समय में सबसे ज्यादा की सेवा, यह था दोनों का रिश्ता

जानिए, उस महिला के बारे में जिन्होंने आखिरी समय में सबसे ज्यादा अटल जी की सेवा की थी।

2 min read
 Atal bihari vajpayee
अटल जी के अंतिम संस्कार में इस महिला के रुक नहीं रहे थे आंसू, आखिरी समय में सबसे ज्यादा की सेवा, यह था दोनों का रिश्ता

नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिजारी वाजपेयी हमारे बीच नहीं रहे। शुक्रवार को उनका अंतिम संस्कार हुआ और वे पंचतत्व में विलीन हो गए। अटल जी के जाने से सभी के आखें नम थी। लेकिन, जब अटल जी पंचतत्व में विलीन हो रहे थे, इस महिला के आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहा था। रुके भी कैसे, क्योंकि अटल जी के साथ रिश्ता ही कुछ ऐसा था।

आखिरी समय में अटल जी की सबसे ज्यादा सेवा की...

इनका नाम है निहारिका भट्टाचार्य। रिश्ते में ये अटल जी की नातिन हैं। निहारिका अटल जी की दत्तक पुत्री नमिता और रंजन भट्टाचार्य की पुत्री हैं। निहारिका ने आखिरी समय में अटल जी की काफी सेवा की और वो हमेशा उन्हीं के साथ रहती थीं। बताया जाता है कि करीब 10 साल पहले जब अटल जी बीमार पड़े तब से निहारिका उनकी देखभाल कर रही हैं। हालांकि, निहारिका की मां यानी अटल जी की दत्तक पुत्री नमिता ने भी अटल जी की खूब सेवा की। लेकिन, निहारिका अटल जी से काफी लगाव हो गया था। अटल जी के जाने से वो काफी दुखी हैं और अंतिम विदाई तक उनके आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे थे।

प्रधानमंत्री बनने के बाद अटल जी के साथ ही रहते थे सब

गौरतलब है कि अटल जी जब प्रधानमंत्री बने तो उनकी कॉलेज मित्र राजकुमारी कॉल अपने पति के साथ वहां रहने आई थीं। वहीं अटल जी ने नमिता को अपना दत्तक पुत्री घोषित किया था। इसके बाद से राजकुमारी कॉल, नमिता भट्टाचार्य और निहारिका भट्टाचार्य उनके साथ ही रह रही हैं। पीएम हाउस के बाद ये सब केनन मार्ग स्थित 6A बंगला में रहने आ गए और तब से लेकर अब तक साथ ही रह रहे थे। फिलहाल, अटल जी के चले जाने से सबकी जिंदगी में सन्नाटा पसर गया है। हर तरफ उदासी है देश के साथ-साथ ये सब भी रो रहे हैं।

Published on:
18 Aug 2018 03:37 pm
Also Read
View All
Snake Bite Case: 10 वर्षीय बच्चे को सांप ने डसा, डॉक्टरों ने डेढ़ घंटे तक नहीं किया इलाज, हालत बिगड़ी तो कहा- यहां से ले जाओ

Ambikapur Car Accident Video: नेशनल हाइवे पर खड़े ट्रक से जा भिड़ी तेज रफ्तार कार, उड़े परखच्चे, 1 युवक की मौत, दूसरा गंभीर

Fertilizer scam in Koria: सोसायटी मैनेजर की एक और करतूत, 115 किसानों को कागजों में बांट दिया खाद, जबकि गोदाम था सील

MCB Hospital News: रेफर करने के 6 घंटे बाद आई एंबुलेंस, महिला की मौत, CMHO और सुप्रीटेंडेंट बोले- हमें तो पता ही नहीं है

Pre BEd Entrance Exam Rules: प्री-बीएड और बीएससी नर्सिंग एंट्रेंस एग्जाम 11 को, व्यापमं के हैं सख्त नियम, चप्पल में देनी होगी परीक्षा, ये चीजें बैन